Tuesday , February 17 2026
Breaking News

बॉलीवुड सिंगर B Praak को लॉरेंस गैंग ने दी मारने की धमकी, 10 करोड़ रुपए मांगे, पंजाब के रहने वाले हैं गायक, पढ़ें

मोहाली, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी आ रही है। पंजाब में मोहाली के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से लॉरेंस गैंग ने 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। इसके लिए एक हफ्ते का टाइम दिया गया है। लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने सिंगर के करीबी को धमकी भरा वॉयस मैसेज भेजा है।

जिसमें कहा गया कि अगर रकम न मिली और हमारे साथ मिलकर न चले तो चाहे किसी भी कंट्री में चले जाओ, मिट्‌टी में मिला देंगे। जिसके बाद बी प्राक के करीबी पंजाबी सिंगर दिलनूर ने मोहाली के SSP को इसकी शिकायत की है।

जिसमें दिलनूर ने कहा कि धमकी की वजह से वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पुलिस गैंग पर कार्रवाई कर उन्हें सिक्योरिटी दे। उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। दिलनूर की शिकायत पर पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित साइबर क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सिंगर बी प्राक की सिक्योरिटी को लेकर पुलिस भी अलर्ट पर है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!