Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में 30 हजार रुपए रिश्वत लेता तहसीलदार विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने जिला संगरूर में तैनात तहसीलदार जगतार सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके सह-अपराधी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी तहसीलदार के घर की तलाशी के दौरान 1,45,000 रुपये की राशि बरामद की गई।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जिला संगरूर के गांव महिलां के एक निवासी द्वारा तहसील कार्यालय संगरूर में तैनात जगतार सिंह तहसीलदार और मालविंदर सिंह क्लर्क के खिलाफ दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसने खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए आरोपी से संपर्क किया था। दोनों आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए 30,000/- रुपये की रिश्वत ली थी।

शिकायत की जांच के बाद, यह पाया गया कि उक्त आरोप वास्तव में सच्चे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस रेंज, पटियाला में मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

विजीलैंस ब्यूरो पंजाब लोगों से अपील करता है कि वे भ्रष्टाचार की ऐसी किसी भी घटना की रिपोर्ट हमें करें। विजीलैंस ब्यूरो भ्रष्टाचार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!