Thursday , August 20 2026
Breaking News

9 साल बाद बदली नीयत, पंजाब में पूर्व एडिशनल एडवोकेट की पत्नी का नौकर ने ही कर दिया कत्ल, 52 लाख रुपए का सोना और 8 लाख रुपए लूटे, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी की हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि घर का 9 साल पुराना नौकर ही निकला। पुलिस ने नौकर नीरज को ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद ही हत्या की साजिश को रची। मामला पंजाब के मोहाली का है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी नीरज के दोनों साथियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। हालांकि आरोपी ने हत्या चालाकी से की थी। लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ में आरोपी टूट गया और सारे राज खोल दिए।

इस शक से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पूरी रणनीति के तहत वारदात को अंजाम दिया। उसे पता था कि महिला घर पर अकेली है। ऐसे में वह आसानी से वारदात को अंजाम दे पाएगा। साथ ही उसे कोई पकड़ नहीं पाएगा। फिर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

हालांकि, पुलिस को उस पर शक इसलिए हुआ क्योंकि वह कुर्सी से बंधा हुआ पाया गया था, लेकिन उसके शरीर पर किसी तरह की कोई चोट नहीं थी। जबकि महिला ने आरोपियों को मुकाबला किया था। इसी सवाल को लेकर जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने कबूल कर लिया कि उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है।

ऑटो में बैठे आरोपी हुए थे फरार

पता चला है कि आरोपी घर से करीब 40 तोले सोना और साढ़े आठ लाख रुपए नकद लेकर फरार हुए थे। वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फेज-पांच पीटीएल चौक, फेज-दो होते हुए ऑटो से रेलवे स्टेशन पहुंचा था। एसपी सिटी दिलप्रीत ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

कुर्सी पर बंधा मिला था आरोपी

मंगलवार सुबह जब फेज-पांच स्थित एएजी के घर की नौकरानी जब काम करने पहुंची, तो उसने अशोक कुमारी को जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा पाया। वहीं घर का नौकर कुर्सी से बंधा हुआ था। इसके बाद नौकरानी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो बदमाश आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं, कृष्ण कुमार गोयल अपनी बेटी से मिलने मस्कट (ओमान) गए हुए थे और अब वहां से वापस लौट रहे हैं। हिरासत में लिए गए नौकर का नाम नीरज है। उसकी उम्र करीब 25 साल है और वह पिछले करीब नौ साल से गोयल परिवार के यहां काम कर रहा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!