Wednesday , September 30 2026
Breaking News

Team India ने 12 साल बाद देखा इतना बुरा दिन, England का सीरीज पर कब्जा

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड का दौरा एक बुरे सपने में तब्दील हो चुका है. ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को शर्मनाक तरीके से 9 विकेट से हरा दिया. इस करारी शिकस्त के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली है. भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह 12 साल बाद पहला मौका है जब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ किसी टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है.

Shreyas Iyer की मेहनत पर फिरा पानी

इस करो या मरो वाले मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए 49 गेंदों में नाबाद 80 रनों की जुझारू पारी खेली. अय्यर के इस वन मैन शो की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रनों का एक लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया था. लेकिन भारतीय गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन ने इस स्कोर को काफी बौना साबित कर दिया.

श्रेयस अय्यर के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस मैच में 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. शिवम दुबे 22 रन से साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 16 रन और वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 रन बनाए. दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और जॉश टंग ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए.विल जैक्स और आदिल राशिद ने भी 1-1 सफलता अपने नाम की.

फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक का तूफान

159 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर कड़ा प्रहार किया. इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए मैदान के चारों तरफ शॉट खेले. जोस बटलर के 8 रन पर आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और कप्तान हैरी ब्रूक ने मैदान पर आते ही तबाही मचा दी. हैरी ब्रूक ने 33 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली. वहीं, फिल सॉल्ट ने नाबाद 59 रन बनाए. जिसके चलते इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर इस टारगेट को हासिल कर लिया.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!