Wednesday , September 9 2026
Breaking News

‘मेरी आंखों में आंख डालकर बात कर’… सेवा केंद्र में लुधियाना के MLA भोला ग्रेवाल का फूटा गुस्सा

लुधियाना (PNL): पंजाब के लुधियाना में काकोवाल रोड स्थित सेवा केंद्र में कथित भ्रष्टाचार और लोगों से बदसलूकी की शिकायतों पर विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने अचानक छापा मार दिया। रेड के दौरान विधायक ने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराजगी जताई और कथित दलालों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्हें खरी-खरी सुनाई।

विधायक ग्रेवाल ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि “बाहर बैठे दलालों के साथ तुम्हारी सेटिंग है। जानबूझकर लोगों को चक्कर लगवाए जाते हैं ताकि वे मजबूर होकर पैसे दें। यह धंधा अब बंद करो।”

“मेरी आंखों में आंख डालकर बात करो”

निरीक्षण के दौरान एक बच्चे के बठिंडा का प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया। आरोप है कि सेवा केंद्र के सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों ने यह कहकर आवेदन लेने से इनकार कर दिया कि यह काम यहां ऑनलाइन नहीं हो सकता। जब विधायक ने जवाब मांगा तो कर्मचारी स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए।

इस पर विधायक का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कर्मचारी को अपने पास बुलाकर कहा, “इधर आ… मेरी आंखों में आंख डालकर बात कर। सच बता, लोगों को बाहर क्यों भेजा जाता है?” विधायक ने आरोप लगाया कि सेवा केंद्र का स्टाफ जानबूझकर लोगों को बाहर मौजूद एजेंटों और दलालों के पास भेजता है, ताकि उनसे अतिरिक्त पैसे वसूले जा सकें।

तीन दिन से सेवा केंद्र के चक्कर काट रही थी महिला

रेड के दौरान मौजूद लोगों ने भी विधायक के सामने अपनी परेशानी रखी। एक महिला ने बताया कि वह लगातार तीन दिनों से सेवा केंद्र के चक्कर लगा रही है, लेकिन उसका काम नहीं हो रहा। महिला के अनुसार, “आज तीसरा दिन है। 60 टोकन बांट दिए गए। मैंने कर्मचारियों से कहा कि मैं काफी देर से लाइन में खड़ी हूं, एक टोकन दे दीजिए, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया।”

“जनता के टैक्स से मिलती है तनख्वाह”

सेवा केंद्र में लगे “भगवंत मान सरकार, आपके द्वार” बोर्ड की ओर इशारा करते हुए विधायक ने कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की सुविधा के लिए योजनाएं चला रही है, लेकिन कुछ कर्मचारी अपनी कार्यशैली से सरकार की छवि खराब कर रहे हैं।

विधायक ने कहा, “तुम्हारी तनख्वाह जनता के टैक्स से चलती है। जनता को परेशान करना बंद करो और ईमानदारी से काम करो। अगर शिकायतें दोबारा मिलीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

रेड के दौरान सेवा केंद्र में मौजूद लोगों ने भी विधायक की कार्रवाई का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि अब उन्हें सरकारी काम करवाने के लिए दलालों या रिश्वत का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!