Tuesday , September 8 2026
Breaking News

T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत का क्या है समीकरण? जानिए पूरी गणित

स्पोर्ट्स  ,(PNL) : टी20 विश्व कप 2026 में रोमांच चरम पर है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है, लेकिन अभी तीन स्थान बाकी हैं। सुपर-8 चरण में बची सात टीमें अंतिम चार में पहुंचने के लिए कड़ा मुकाबला कर रही हैं। खासतौर पर ग्रुप-1 में हर मैच के साथ तस्वीर बदल रही है।

ग्रुप-1: तीन दावेदार

साउथ अफ्रीका ने भारत को बड़े अंतर से हराकर मजबूत शुरुआत की। टीम के 2 अंक हैं और नेट रन रेट +3.800 है। उसके सामने अब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की चुनौती है। अगर अफ्रीकी टीम दोनों मैच जीत लेती है तो सीधा सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। एक जीत की स्थिति में फैसला नेट रन रेट पर टिका रह सकता है। भारत भारतीय टीम के लिए राह कठिन हो गई है। शुरुआती हार के बाद टीम 0 अंकों और -3.800 के NRR के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों के खिलाफ जीत दर्ज करनी ही होगी। इसके अलावा अन्य मुकाबलों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। यदि तीन टीमें 4-4 अंकों पर फंसती हैं तो बड़े अंतर से जीत जरूरी होगी। वेस्टइंडीज कैरेबियन टीम फिलहाल 2 अंक और +5.350 के शानदार नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। यदि टीम साउथ अफ्रीका और भारत दोनों को हरा देती है तो सीधे अंतिम चार में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर बाकी टीमें भी 4 अंकों तक पहुंचती हैं, तो NRR का समीकरण अहम होगा।

जिम्बाब्वे जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज से मिली बड़ी हार ने मुश्किल में डाल दिया है। सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखने के लिए उसे भारत और साउथ अफ्रीका दोनों को हराना होगा। साथ ही अन्य मैचों के नतीजे भी उसके पक्ष में जाने चाहिए। ग्रुप-1 में संभावना है कि तीन टीमें 4-4 अंकों पर अटक जाएं। ऐसे में नेट रन रेट निर्णायक भूमिका निभाएगा। हर रन और हर ओवर की अहमियत बढ़ चुकी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!