Wednesday , September 30 2026
Breaking News

T20 World Cup सेमीफाइनल: Eden Gardens में आज रोमांचक भिड़ंत, पहले सेमीफाइनल में ये टीमें आमने-सामने

 स्पोर्ट्स  , (PNL0 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर होने वाला है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दक्षिण अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सेमीफाइनल तक के सफर में एक भी मैच नहीं गंवाया। टीम का बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग संतुलित नजर आया है। खासकर डेथ ओवरों में उनकी रणनीति और अनुशासन ने विरोधी टीमों को दबाव में रखा है। वहीं न्यूजीलैंड को ग्रुप चरण में दो हार का सामना करना पड़ा, लेकिन महत्वपूर्ण मुकाबलों में संयमित प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम ने अंतिम चार में जगह पक्की की। आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि वह बड़े मैचों में अक्सर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करती है।

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। हाल ही में यहां खेले गए मुकाबले में बड़ा स्कोर देखने को मिला था, जिससे संकेत मिलता है कि सेमीफाइनल में भी रन बरस सकते हैं। शाम के समय ओस की संभावना को देखते हुए टॉस की भूमिका अहम हो सकती है। दूसरी पारी में गेंदबाजों को ग्रिप में दिक्कत आ सकती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, खासकर यदि स्कोर 180-200 के आसपास जाता है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 18 मुकाबले खेले गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड 7 मुकाबले जीतने में सफल रहा है। हालांकि नॉकआउट मैचों का दबाव अक्सर आंकड़ों से अलग कहानी लिखता है। दक्षिण अफ्रीका अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी आक्रमण पर भरोसा करेगा, जबकि न्यूजीलैंड संतुलित संयोजन और फील्डिंग के दम पर मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश करेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!