Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर सेंट्रल में भाजपा को झटका, नितिन कोहली के नेतृत्व में, दर्जनों युवा आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब वार्ड नंबर 64 के कई प्रमुख युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अलविदा कहकर नितिन कोहली के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस शामिलीकरण को जालंधर सेंट्रल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को और अधिक मजबूती मिली है।

पार्टी में शामिल होने वालों में करण वढेरा, इशू सभरवाल, शाहरुख, राघव नरंग, अतुल, शाह सभरवाल, कमल, गुरविंदर सिंह, दिवेश बब्बर, आदित्य वोहरा, अली सभरवाल, अर्जुन, रॉबिन, हर्ष, करण, यशू, हरविंदर सिंह, रिकी, शिवम, सैम, ईशांत शर्मा, लव सौंधी और कुश सौंधी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन युवाओं ने अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी से जुड़ने की घोषणा की।

इस अवसर पर विशेष रूप से मेयर वनीत धीर, पूर्व मेयर जगदीश राजा, आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष ऋषभ सहोता, निखिल अरोड़ा, गुरप्रीत भोगल, शिवम शर्मा, समीर मरवाहा, सौरव सेठ, प्यार मलिक, ऋषि हंस, नीरज, गुरप्रीत और विशाल भी उपस्थित रहे।

नव-शामिल युवाओं ने कहा कि वे नितिन कोहली द्वारा जालंधर सेंट्रल में करवाए जा रहे विकास कार्यों से अत्यंत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पार्कों का सौंदर्यीकरण, नई पार्कों का निर्माण, वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्टों का निर्माण, गलियों और सड़कों का विकास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित अनेक कार्य नितिन कोहली के नेतृत्व में करवाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी कॉलोनियों और क्षेत्रों में कई ऐसे विकास कार्य पूरे हुए हैं, जो पिछले कई वर्षों से लंबित पड़े थे। सड़कों, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटों, पार्कों और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया है। युवाओं ने कहा कि नितिन कोहली लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।

युवाओं ने कहा कि नितिन कोहली द्वारा जालंधर सेंट्रल में करवाए गए विकास कार्यों, जनसेवा के प्रति उनके समर्पण और समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन कोहली के नेतृत्व में जालंधर सेंट्रल विकास की नई बुलंदियों को छुएगा।

इस अवसर पर नितिन कोहली ने नए साथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि युवा किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 64 से इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का आम आदमी पार्टी से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि युवा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखते हैं।

नितिन कोहली ने कहा कि इन युवाओं के पार्टी से जुड़ने से न केवल आम आदमी पार्टी के परिवार का विस्तार हुआ है, बल्कि जालंधर सेंट्रल में पार्टी को और अधिक मजबूती भी मिली है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा आने वाले समय में जालंधर सेंट्रल को और अधिक सशक्त बनाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें समाज सेवा के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। पार्टी से जुड़ने वाले प्रत्येक युवा को संगठन में उचित सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि वे जनसेवा और क्षेत्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें।

अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं के इस बड़े जुड़ाव से आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल में और अधिक मजबूत होगी तथा जनकल्याण और विकास का यह कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!