Thursday , September 10 2026
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब, पूछा ये बड़ा सवाल

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने प्रशासन से यह स्पष्ट करने को कहा है कि चुनाव सीक्रेट बैलेट से ना कराए जाने पर उनका क्या पक्ष है? दरअसल, कोर्ट में चुनाव सीक्रेट बैलेट से न कराने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है।

क्या है पूरा मामला 

अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 27 जनवरी को अगली सुनवाई करेगी। बता दें पेश मामले में वर्तमान मेयर कुलदीप कुमार ने ये याचिका दायर की है। इस याचिका में पिछले चुनाव में हुई धांधली का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से इस बार मेयर का चुनाव सीक्रेट बैलेट से नहीं कराए जाने की मांग की है। बता दें चंडीगढ़ प्रशासन ने 30 जनवरी को मेयर चुनाव कराए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया है।

हाईकोर्ट के रिटायर जज करें निगरानी

पेश याचिका में मेयर चुनाव की मॉनिटरिंग के लिए हाईकोर्ट के रिटायर जज को नियुक्त किए जाने की मांग की गई है। बता दें इससे पहले कुलदीप कुमार की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 29 जनवरी के बाद चुनाव का आदेश दिया, जबकि इससे पहले 24 जनवरी को मेयर चुनाव होने थे। कुलदीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट से चंडीगढ़ में नगर निगम के अहम पदों के चुनाव पारदर्शी तरीके से करवाने का आदेश देने का आग्रह किया है।

2024 मेयर चुनाव का हुआ था वीडियो वायरल 

जानकारी के अनुसार पेश याचिका में नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की वोटिंग सीक्रेट बैलेट की जगह पार्षदों के हाथ खड़े कर करवाए जाने का आग्रह किया गया है। बता दें 2024 में चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली होने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। इसके बाद 20 फरवरी, 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव अधिकारी अनिल मसीह के आचरण पर कड़ी टिप्पणी करते हुए चुनाव परिणाम को बदल दिया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 12 सितंबर को लोकल हॉलिडे:गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बंद रहेंगे दफ्तर-संस्थान, अधिसूचना जारी

अमृतसर , (PNL) : पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को …

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!