Friday , September 11 2026
Breaking News

पॉलिटिकल ब्रेकिंग : कांग्रेस के इन तीन दिग्गज नेताओं की वजह से पंजाब के CM नहीं बन पाए थे सुखजिंदर सिंह रंधावा, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब की राजनीति से आ रही है। 2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के सीएम पद से हटाए जाने के बाद दलित चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया गया था। कांग्रेस का दांव था कि 2022 में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। आप ने 92 सीटें जीती और भगवंत मान सीएम बन गए। चन्नी को सीएम बनाने के बाद कई बड़े नेता नाराज हो गए, जिनमें एक डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा भी थे।

 

आज एक चेनल को दी इंटरव्यू में रंधावा ने खुद खुलासा किया कि कैसे वह सीएम के पद से सीधा डिप्टी सीएम की पोस्ट पर आ गए। रंधावा ने कहा कि कैप्टन के बाद उन्हें हाईकमान से इशारा आ गया था कि उन्हें सीएम बनाया जा रहा है, लेकिन ऐन मौके पर चन्नी को बना दिया गया। रंधावा ने कहा कि उनके सीएम बनने की बात पर तीन नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताया था।

उनमें नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़ और मनप्रीत सिंह बादल थे। इन तीनों ने हाईकमान को कह दिया था कि अगर रंधावा को सीएम बनाया तो वह पार्टी छोड़ देंगे। इसी के चलते कांग्रेस ने उनकी जगह चन्नी को सीएम बना दिया। उन्होंने ये भी कहा कि सिद्धू और मनप्रीत के विरोध का उन्हें कोई दुख नहीं है, लेकिन जाखड़ ने जो किया, वह भूल नहीं पाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!