Friday , July 10 2026
Breaking News

फगवाड़ा में बड़ी वारदात, SBI बैंक का ATM काटकर 29 लाख रुपए लूट ले गए लुटेरे, पढ़ें

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। फगवाड़ा के नजदीकी गांव खजूरला में चोरों ने एक बार फिर पुलिस और बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम को काटकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। एटीएम से करीब 29 लाख रुपए लूटे गए है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है, वहीं बैंक प्रबंधन की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना की सूचना गांव के सरपंच द्वारा पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर रात के समय एटीएम में घुसे और गैस कटर की मदद से मशीन को काटकर उसमें रखी नकदी निकाल ले गए। सुबह जब गांव वालों ने एटीएम का शटर टूटा और मशीन क्षतिग्रस्त देखी तो इसकी जानकारी तुरंत सरपंच और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एटीएम को सील कर दिया गया।

डीएसपी भारत भूषण सैनी ने बताया कि जांच के दौरान हैरानी की बात सामने आई है कि बैंक प्रबंधन की ओर से अभी तक न तो एटीएम की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवाई गई है और न ही एटीएम में मौजूद नकदी की सही जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। पुलिस ने बैंक अधिकारियों से जल्द से जल्द जरूरी रिकॉर्ड और फुटेज मुहैया करवाने को कहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मेरी आंखों में आंख डालकर बात कर’… सेवा केंद्र में लुधियाना के MLA भोला ग्रेवाल का फूटा गुस्सा

लुधियाना (PNL): पंजाब के लुधियाना में काकोवाल रोड स्थित सेवा केंद्र में कथित भ्रष्टाचार और …

अमृतसर के जंडियाला गुरु में एनकाउंटर:फायरिंग का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस पर गोली चलाई; जवाबी कार्रवाई में घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने …

लुधियाना में सरपंच के पति पर तानी राइफल:वोट बनाए तो सीने में उतार दूंगा गोली,आटा चक्की में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के थाना सदर के अधीन आते गांव ललतों खुर्द में वोटों …

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा:लुधियाना-जालंधर से शुरू होगी AC वॉल्वो बस सेवा, सीधे पहुंचाएगी कटरा

जालंधर , (PNL) : पंजाब रोडवेज ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले …

जालंधर में ओवरफ्लो होने से नहर का बांध टूटा:कॉलोनियों में पानी भरा, बोरियों की मदद से मरम्मत; राहत कार्य और निगरानी जारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गदईपुर इलाके में मानसून की भारी बारिश से पहले ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!