Wednesday , July 29 2026
Breaking News

बड़ी खबर : सुखबीर सिंह बादल की प्रधानगी मंजूर, सुखदेव सिंह ढींढसा का बड़ा बयान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : सुधार लहर के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने अकाली दल के नए अध्यक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है. ढींडसा ने कहा है कि जो भी अकाली दल का नया अध्यक्ष होगा उसे सभी स्वीकार करेंगे. अगर सुखबीर सिंह बादल दोबारा अकाली दल के अध्यक्ष बनते हैं तो भी उन्हें सभी स्वीकार करेंगे. ढींडसा ने कहा कि अब सभी को एक साथ आने का समय आ गया है. विदेश में बैठे लोग भी कह रहे हैं कि अब अकाली दल को एक साथ आना चाहिए.

ढींढसा ने कहा कि अध्यक्ष चुनकर बनाया जाएगा, जो सबके निर्णय से बनेगा. अगर सुखबीर सिंह बादल भी नए अध्यक्ष चुने जाते हैं तो वह भी सभी को स्वीकार्य होंगे. यहां विशेष रूप से यह बताना जरूरी है कि श्री अकाल तख्त साहिब ने अकाली दल को पुनर्जीवित करने का आदेश दिया है. इसलिए हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है. जिससे अकाली दल में नए लोगों की भर्ती की जाए और पार्टी का नए सिरे से गठन किया जाए. इसके लिए श्री अकाल तख्त साहिब ने छह महीने का समय दिया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!