Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब में किसानों के सबसे बड़े शुभचिंतक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, (07 दिसंबर): पंजाब एक कृषि प्रधान प्रदेश है। पंजाब के लोग अधिकतर रूप से कृषि से संबंधित हैं। पंजाब के किसानों ने देश में हरित क्रांति लाने में अहम योगदान डाला। पंजाब समेत देशभर के कई प्रदेश भूजल के कम हो रहे स्तर से चिंतित हैं।

पानी के बिना कहीं भी कृषि की कल्पना नहीं की जा सकती, सिंचाई के लिए नहरी पानी का प्रयोग इसका सही समाधान है। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने सिंचाई के लिए नहरी पानी की मांग पूरी करने के साथ-साथ पंजाब में पानी की कमी से निपटने एवं टिकाऊ कृषि गतिविधियों को समर्थन देने के लिए उपाय करने शुरू किए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा टेलों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए 15,914 खालें बहाल की हैं, जिसको पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि माना जाता है। पंजाब सरकार के मुताबिक चार दशकों में पहली बार 20 नहरों में पानी आया है। इससे 916 माइनरों एवं खालों में पानी आया है। कुछ क्षेत्रों को तो 35-40 सालों बाद सिंचाई के लिए पानी मिला है। यह काफी समय से सूखी पड़ी जमीनों के लिए बड़ी राहत है। पंजाब के जल संरक्षण विभाग ने 2400 किलोमीटर जमींदोज पाइपलाइनें बिछाई हैं। इससे पंजाब के 30,282 हेक्टेयर रकबे को लाभ मिल रहा है।

सरकार की इस पहलकदमी के तहत किसान समूहों के लिए 90 फीसदी सबसिडी एवं व्यक्तिगत किसानों के लिए 50 प्रतिशत सबसिडी की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। कृषि के लिए कुशल जल सिंचाई प्रणालियों के अधीन करीब 6 हजार हेक्टेयर रकबा तुपका एवं फुहारा सिंचाई प्रणालियों के अधीन लाया गया है, इसके लिए 90 फीसदी तक सबसिडी दी जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

पंजाब में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 124 IPS/PPS अफसर बदले, PNL पर देखें सबसे पहले लिस्ट

लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 ips pps transfers list …

पंजाब लोक संपर्क विभाग के आई.पी.आर.ओ. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास में प्रमुख हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, (PNL) : जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जिला लोक संपर्क …

सुखबीर बादल की टांके लगी तस्वीर सामने आई: Harsimrat kaur बोलीं- 150 से ज्यादा टांके लगे, पढ़ें

न्यूज डेस, (PNL) : पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के …

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मोहाली, (PNL) : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा PCA स्टेडियम, मोहाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!