Tuesday , October 20 2026
Breaking News

सुखबीर बादल ने दिया अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, पढ़ें कितने साल लगातार रहे प्रधान

चंडीगढ़, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी की वर्किंग कमेटी को इस्तीफा दिया है. बादल ने अपने नेतृत्व में विश्वास जताने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है.

शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा, “शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नए अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आज पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया.”

चीमा ने इसे रूटीन पार्टी की प्रक्रिया बताया है. उन्होंने कहा कि 2019 दिसंबर में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव हुआ था और पांच साल का कार्यकाल 14 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है. इसलिए अध्यक्ष पद पर दोबारा चुनाव होंगे और इससे पहले ही सुखबीर सिंह बादल ने चुनावों से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक सोमवार को होगी जिसमें सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे पर भी चर्चा होगी.

‘इस्तीफा मांगने वाले थे गलत’
उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी से बगावत करके सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा मांग रहे थे वो गलत थे क्योंकि आज हुई पार्टी की अधिकांश लीडरशिप सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी नेता दिसंबर में होने वाले चुनाव में हिस्सा ले सकता है.

2008 में बने थे अध्यक्ष

बता दें कि साल 2008 में सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल की कमान संभाली थी. बादल ने 16 साल और दो महीने तक शिअद के अध्यक्ष के रूप में काम किया. सुखबीर सिंह बादल से पहले उनके पिता प्रकाश सिंह बादल के पास पार्टी की कमान थी.

उपचुनाव से पहले लिया फैसला
सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब 20 नवंबर को पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. उनके इस्तीफे के बाद अब देखना होगा कि शिरोमणि अकाली दल का नया चीफ किसे बनाया जाता है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

अमृतसर में होटल के बाहर युवक को तलवारों से काटा:2 भाइयों ने झगड़े के बाद की हत्या; आरोपी बटाला के रहने वाले; 2 बच्चों का पिता

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक …

अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी करेंगे दौरा:गैंगस्टरवाद प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात; परगट सिंह सहित पार्टी नेता रहेंगे मौजूद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पंजाब …

लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव:आधी रात को वारदात, एक रात पहले करनाल में भी हो चुका हमला

लुधियाना , (PNL) : दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस …

जालंधर के राओवाली में सजेगी पटाखा मार्केट:150 के करीब दुकानें बनाने की तैयारी, पटाखों पर भी महंगाई का असर; 10% महंगे हुए

जालंधर , (PNL) : पठानकोट रोड हाईवे पर गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजेगी। …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

जालंधर में श्मशान घाटों के लिए MP फंड जारी:सांसद अशोक मित्तल ने मॉडल टाउन को 50 लाख और कैट को एक करोड़ को दिया

जालंधर  , (PNL) :  भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने जालंधर और आसपास के इलाकों में …

जालंधर में किसान से सनसनीखेज लूट:नकाबपोश बदमाशों ने दातर दिखाकर छीनी इलेक्ट्रिक स्कूटी व मोबाइल, एक बदमाश का चेहरा दिखा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात के गोराया इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने लूट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!