Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब के 18 जिलों में धुंध का अलर्ट, चंडीगढ़ रेड जोन में, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI सबसे अधिक, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ-साथ दिन का तापमान सामान्य से अधिक ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ये बदलाव जारी रहेगा। वहीं, 17 नवंबर तक पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध का असर देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही पंजाब के 18 जिलों में आज धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ये असर 16 नवंबर को भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की वॉर्निंग के अनुसार अमृतसर, तरनमारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, एसएएस नगर और मलेरकोटला में धुंध की संभावनाएं हैं।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर एक्टिव हुआ साइक्लोन शांत हो चुका है। लेकिन वहीं एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव हुआ है। जिससे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावनाएं बन रही हैं। जिसके बाद पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और तापमान सामान्य तक पहुंचेगा।

धुआं घोंट रहा सांसें

पंजाब – चंडीगढ़ की हवाओं को खराब हुए दो महीने के करीब का समय हो चुका है। वहीं, आने वाले एक सप्ताह तक बारिश के होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इसी बीच चंडीगढ़ का एक्यूआई 369 दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 475 के आंकड़े को छू गया। इसी तरह अमृतसर का एक्यूआई 249, मंडी गोबिंदगढ़ का 205 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य सभी जिलों का एक्यूआई 200 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!