Thursday , July 30 2026
Breaking News

कोई 8, कोई 11 तो कोई 14 वोट से जीता, जालंधर नगर निगम की 8 सीटों पर हुआ रोमांचक मुकाबला, पढ़ें पूरी स्टोरी

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : नगर निगम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने 39 सीटें जीती हैं और वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कुछेक उम्मीदवार अच्छी लीड से जीते हैं, लेकिन कुछ ऐसे प्रत्याशी भी थे जो महज कुछ ही वोटों से जीते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि जालंधर के वो आठ वार्ड जहां रोमांचक मुकाबला रहा।

सबसे पहले बात करें वार्ड नं 48 की जहां से आप के हरजिंदर सिंह लाडा महज 1 वोट से जीते जबकि आजाद उम्मीदवार शिवनाथ शिब्बू एक वोट के अंतर से हार गए। इसी तरह वार्ड नं 85 से बीजेपी की दविंदर पाल कौर कांग्रेस की अंकिता शर्मा से सिर्फ 8 वोटें से जीत गई। वहीं वार्ड नं 1 से कांग्रेस की उम्मीदवार आशु शर्मा बीजेपी की उम्मीदवार शारदा से सिर्फ 11 वोटों से जीती।

इसके अलावा वार्ड नं 40 से बीजेपी के अजय बब्बल आप के वरेश मिंटू से सिर्फ 14 वोटों के अंतर से जीत गए। बात करें वार्ड नं 52 की तो कांग्रेस के निर्मल कुमार आप के बलविंदर कुमार जेई से 32 वोटों से जीते। इतना ही नहीं वार्ड नं 6 से कांग्रेसी उम्मीदवार गुरनाम सिंह मुल्तानी आप के त्रिलोक सिंह सरां से 50 वोटों से जीते जबकि वार्ड नं 41 से बीजेपी की शबनम दुग्गल आपॖ की जोगिंदर कौर से 52 वोटों से जीती। इसके अलावा वार्ड नं 58 से आप के डा. मुनीश बीजेपी के राजन अंगुराल से 53 वोटों से जीते। ये वो वार्ड थे, जहां पर उम्मीदवार की धड़कनें तेज रही।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!