Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर : पूर्व मेयर जगदीश राजा के साथ हुई बड़ी गेम, बड़े नेता के करीबी ने अपने ‘यार’ को डलवाई वोटें, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : वार्ड नंबर 64 से शहर के पूर्व मेयर व आप के उम्मीदवार जगदीश राज राजा चुनाव हार गए। ये सीट शहर की सबसे हॉट सीट थी। इस सीट से बीजेपी के राजीव ढींगरा मैदान में थे, जो खुद दो बार चुनाव हार चुके थे। किसी के लिए ये पचाना मुश्किल है कि राजा चुनाव कैसे हार गए। इसको लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक जगदीश राजा के साथ बड़ी गेम हो गई है। शहर के एक बड़े नेता के करीबी ने अपने यार ढींगरा को जितवाने के लिए उसे वोटें डलवा दी है। वह नेता सारा दिन होता तो राजा के साथ था, लेकिन अंदरखाते उसने अपने दोस्त के साथ यारी निभाई। उसने ढींगरा को वोटें डलवा दी, जिससे राजीव ढींगरा उक्त चुनाव जीत गए। इसको लेकर काफी खींचतान शुरू हो गई है। क्योंकि राजा अपना वार्ड तो हारे ही थे, साथ में उनकी पत्नी भी अपना वार्ड हार गई।

बताया जा रहा है कि नेता के करीबी जब खुद एक वार्ड से टिकट मांग रहे थे तो ढींगरा ने उनके लिए अपनी सीट तक छोड़ने का वायदा कर दिया था। मगर उक्त नेता की टिकट कट गई और राजा को मैदान में उतार दिया गया। उसके बाद नेता के करीबी को पार्टी का दबाव पड़ गया, जिसके चलते मजबूरन उसे साथ चलना पड़ा। फिर भी उसने अपने यार के साथ यारी निभाई और राजा को हरवा दिया। फिलहाल देखना होगा कि पार्टी उस नेता पर कोई एक्शन लेती है या नहीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!