Wednesday , September 9 2026
Breaking News

लुधियाना और जालंधर में जोड़तोड़ से बनेगा मेयर, दोनों ही जगह आप बड़ी पार्टी, लेकिन आंकड़ा बहमुत से दूर, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : नगर निगम चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी के लिए चौंकान वाले हैं। जहां अमृतसर और फगवाड़ा में आप के हाथ से निगम छिन गया है, वहीं लुधियाना और जालंधर में भी जोड़तोड़ के बिना मेयर बनता नजर नहीं आ रहा है। इन दोनों जगह से आप बड़ी पार्टी बनकर जरुर उभरी है, लेकिन वह बहुमत से दूर हैं।

लुधियाना में आप ने 95 में से 41 वार्ड जीते, मगर मेयर चुनने के लिए जरूरी 48 का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाई। मेयर की सीट से आप 7 सीट पीछे है। किसी भी पार्टी के पास बहुमत नहीं है, इसलिए अब जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है।

इस बार शहर का मेयर गठबंधन के समर्थन से चुना जाएगा। अगर आप अपना मेयर चुनती है तो उसे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद गठबंधन वाली पार्टी को देना पड़ सकता है। दूसरी ओर, नगर निगम चुनाव के बाद देर रात कांग्रेस और आप हाईकमान में गठबंधन की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

2018 के चुनाव में 63 सीटें जीतकर दबदबा बनाने वाली कांग्रेस 30 सीटों पर सिमट गई, जबकि भाजपा ने 19 सीटें जीतीं। शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ दो सीटें मिलीं और तीन निर्दलीय भी जीते।

वहीं जालंधर में आम आदमी पार्टी 85 वार्डों में से 39 वार्ड ही जीत सकी। मेयर बनाने के लिए उन्हें 4 का आंकड़ा चाहिए। दो आजाद उम्मीदवार जीते हैं जबकि एक बसपा का प्रत्याशी जीता है। इन तीनों को मिलाकर भी आंकड़ा 42 पहुंचता है लेकिन आप को मेयर के लिए 43 का आंकड़ा चाहिए। आप की रणनीति ये है कि वह कम से कम 10 पार्षद अपनी तरफ कर ले, ताकि बाद में कोई दिक्कत ना हो। इसके लिए आप सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद का त्याग कर सकती है। बाकी आने वाला समय बताएगा कि लुधियाना और जालंधर में कौन-कौन से पार्षद पलटी मारते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!