Wednesday , September 9 2026
Breaking News

सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ : दुबई में फंसे लोगों से कहा-हमसे संपर्क करें

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले सोनू सूद ने इस बार दुबई में फंसे लोगों के लिए बड़ा कदम उठाया है। इससे पहले भी उन्होंने कई मौकों पर लोगों की सहायता की है। हाल ही में उन्होंने अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए भी पहल की थी और फिल्म इंडस्ट्री से अपील की थी कि वे आगे आकर सहयोग करें। अब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कई लोग दुबई में फंस गए हैं। ऐसे में सोनू सूद ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो लोग मौजूदा हालात की वजह से दुबई में फंसे हुए हैं और उनके पास रहने की कोई व्यवस्था नहीं है, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरतमंदों को मुफ्त में ठहरने की सुविधा दी जाएगी।

वीडियो में सोनू सूद ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति इस संकट के समय दुबई में फंसा है और उसे रहने की जगह की परेशानी हो रही है, तो वह उनसे सीधे संपर्क करे। उनकी टीम ऐसे लोगों के लिए फ्री ऑफ कॉस्ट रहने की व्यवस्था करेगी। उन्होंने साफ किया कि यह सुविधा केवल भारतीयों के लिए ही नहीं, बल्कि किसी भी देश के नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी। जरूरतमंद लोग उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर डायरेक्ट मैसेज कर अपनी जानकारी भेज सकते हैं। बता दें 52 वर्षीय सोनू सूद को अक्सर ‘रियल लाइफ हीरो’ कहा जाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की थी। इसके अलावा उन्होंने जरूरतमंदों के लिए भोजन, दवाइयों और रहने की व्यवस्था भी करवाई थी। एक बार फिर उनका यह कदम इंसानियत की मिसाल बनकर सामने आया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!