Wednesday , July 29 2026
Breaking News

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें : पंजाब में 13 मार्च तक कई ट्रेने रद्द, फिरोजपुर मंडल ने जारी किए आदेश, पढ़ें कारण

फिरोजपुर, (PNL) : रेलवे के यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। पंजाब के विभिन्न जिलों से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया गया है। फिरोजपुर मंडल द्वारा जारी की गई एक सूची में इसकी जानकारी साझा की गई है। दरअसल फिरोजपुर डिवीजन के अमृतसर पठानकोट सैक्शन पर बटाला रेलवे स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 3 मार्च से 13 मार्च तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

इस दौरान दोनों तरफ से चलते वाली अमृतसर पठानकोट पैसेंजर (54611 और 54614), अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस (14633), पठानकोट अमृतसर पैसेंजर (54616), पठानकोट वेरका (74674), वेरका पठानकोट (74673), अमृतसर कादियां (74691) और कादियां अमृतसर (74692) रद्द रहेंगी।

इसके अलावा (74671) अमृतसर-पठानकोट 7 और 9 मार्च को 50 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। टाटानगर जम्मू तवी (18101) और संबलपुर-जम्मू तवी (18309) एक्सप्रेस 5 से 30 मार्च तक अमृतसर स्टेशन पर ही समाप्त होगी, जबकि जम्मू टाटानगर (18102) और जम्मू तवी सेबलपुर (18310) एक्सप्रेस 8 से 13 मार्च तक अमृतसर से ही प्रारंभ होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!