Thursday , November 12 2026
Breaking News

Punjab में पकड़ा गया फर्जी IAS अधिकारी, कार पर लिखवा रखा था ‘भारत सरकार’, पढ़ें पूरी खबर

मोहाली. इस समय की बड़ी खबर पंजाब के मोहाली से आ रही है। पुलिस ने एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जो पूरी तरह से असली अधिकारी की तरह इलाके में घूमता था। उसने अपनी कार पर बाकायदा “भारत सरकार” लिखी हुई प्लेट लगाकर चलता था और वह नौकरी दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करता था।

उसकी पहचान राजस्थान निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। मोहाली के थाना फेज-1 की पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पता चला है कि वह दो लोगों को नौकरी दिलाने के बहाने मोहाली लाया था।

होटल में ठहरने के दौरान खुली पोल

जांच में सामने आया है कि आरोपी बाहरी राज्यों से लोगों को नौकरी का झांसा देकर मोहाली लाता था और महंगे होटलों में ठहरता था। वह लोगों के सामने अपने प्रभावशाली संपर्कों का दिखावा करता था, जिससे कोई उस पर संदेह नहीं करता था। लेकिन इस बार, उसके व्यवहार ने उसे फंसा दिया।

बताया जा रहा है कि जिस होटल में वह ठहरा था, वहां वह कुछ लोगों को लेकर आया था। इसी दौरान किसी बात पर उसकी उनसे बहसबाजी हो गई। होटल के कर्मचारियों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।

नकली आईडी कार्ड और दस्तावेज बरामद

पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लिया, तो उसके पास से नकली आईडी कार्ड और कई सरकारी विभागों के जाली दस्तावेज बरामद हुए। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले में फिलहाल ज्यादा जानकारी देने से बच रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेंगे।

दिव्यांग है आरोपी, कार भी किसी और की

आरोपी बेहद शातिर है और पूरी तैयारी के साथ ठगी करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि जिस कार का वह इस्तेमाल कर रहा था, वह उसकी अपनी नहीं थी, बल्कि किसी अन्य व्यक्ति की थी। इसके अलावा, आरोपी दिव्यांग है और उसे चलने-फिरने में दिक्कत होती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सीबीआई अदालत आज पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को सजा सुनाएगी, अदालत ने 34 साल बाद उन्हें दोषी ठहराया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को आज मोहाली …

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!