Friday , August 21 2026
Breaking News

सिद्धू मूसेवाला की माता ने क्रिश्चियन ग्लोबल कमेटी को भेजा लीगल नोटिस, जालंधर में समुदाय के लोग चरण कौर का पुतला ले आए थे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर का पुतला धरने में लाने के मामले में नया मोड़ आया है। सिद्धू मूसेवाला की मां ने अपने वकील के जरिए क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी को 10 लाख का लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस के जरिए सिद्धू की फैमिली की तरफ से वकील गुरविंदर संधू ने पूछा है कि ये सब किसके इशारे पर किया गया है, उसका नाम बताया जाए।

इसके साथ ही 15 दिन के अन्दर उनसे लिखित माफी मांगी जाए। ये माफीनामा को अखबारों में भी पब्लिश करवाया जाए। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसे अपलोड किया जाए। 10 लाख की राशि चरन कौर को दी जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वो कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।

नोटिस में कहा गया है कि अगर 15 दिन में माफी नहीं मांगी और इस माफी को सार्वजनिक तौर पर प्रकाशित न किया तो आपके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा। कोर्ट में केस किया जाएगा। बीएनएस की धारा 356 के तहत क्रिमिनल मुकदमा होगा। क्षतिपूर्ति के लिए सिविल मुकदमा शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज की जाएगी। इस अपराध के लिए धारा 356(2) के तहत 2 साल की जेल, जुर्माना और सामुदायिक सेवा शामिल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!