Friday , October 23 2026
Breaking News

पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसे जिंदा जलाया, लाई डिटेक्टर टेस्ट में फंसा, चार साल बाद गिरफ्तार, पढ़ें सनसनीखेज वारदात

चंडीगढ़, (PNL) : अपनी ही पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भारत भूषण गोयल को 3 तीन के रिमांड के बाद आज चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी किया गया। केस में सुनवाई के बाद प्रोफेसर को फिर से अदालत ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की बेटी के कंसेंट और आरोपी के मोबाइल की रिकवरी के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग की थी।

अदालत में आरोपी प्रोफेसर ने बताया कि उसे लॉकअप में ठीक से खाना नहीं दिया जा रहा। कल 18 घंटे बाद एक कप चाय मिली। उसने कहा कि लॉकअप में उसे सर्दी लगती है, इसलिए उसे पैरों में मोजे पहनने की इजाजत दी जाए। लॉकअप में ओढ़ने के लिए एक पतला सा कंबल दिया है। इसके बाद अदालत ने पुलिस को आदेश दिया कि खाने और कंबल की व्यवस्था की जाए।

प्रोफेसर को अपनी ही पत्नी सीमा गोयल के हाथ-पैर बांधकर जलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हत्या के बाद 4 साल तक प्रोफेसर पुलिस को गलत जानकारियां देता रहा। 4 वर्ष की लंबी जद्दोजहद के बाद जब पुलिस ने पॉलीग्राफ और ब्रेन इलेक्ट्रिकल ऑसिलेशन सिग्नेचर (BEOS) टेस्ट (लाई डिटेक्टर टेस्ट) करवाया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हत्या को लूट दिखाने के लिए उसने एक फिल्मी सीन क्रिएट किया था, लेकिन उसकी स्क्रिप्ट क्राइम इनवेस्टीगेशन के हिसाब से नहीं लिख पाया और आखिर में फंस गया।

सिलसिलेवार ढंग से जानें पूरा मामला…

  • पहली शादी 20 दिन चलीः PU के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर भारत भूषण गोयल की पहली शादी 20 दिन चली थी, 1995 में उनकी दूसरी शादी सीमा गोयल से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा चलता रहा था। उनकी एक बेटी है, वो भी दोनों की लड़ाई से परेशान थी।

  • पत्नी के हाथ पांव बांधकर जलायाः 26 साल चले विवाहित जीवन में इतनी खींचतान बढ़ी कि प्रोफेसर पति ने पत्नी को 2021 में दीपावली की अगली रात 4 नवंबर 2021 को पत्नी सीमा गोयल (45) के हाथ-पैर बांधकर उसे आग लगाकर मार दिया।

  • पुलिस को झूठी कहानी सुनाईः इस दौरान उनकी तरफ से पुलिस को झूठी कहानी बताते हुए बयान दिए थे कि वह खाना खाने के बाद छत पर गए हुए थे। इसी दौरान लुटेरों ने उसकी पत्नी को बांधकर लूटपाट की और फरार हो गए।

भारत भूषण गोयल का वह घर, यहां सीमा गोयल की हत्या हुई।

भारत भूषण गोयल का वह घर, यहां सीमा गोयल की हत्या हुई।

मौके पर कोई गवाह नहीं, शातिर प्रोफेसर पुलिस को उलझाता रहा

  • पुलिस को पहले ही हुआ शकः भारत भूषण गोयल पुलिस के आने से पहले ही पत्नी को पड़ोसियों की सहायता से अस्पताल ले गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में क्राइम सीन देखकर पुलिस को आशंका पैदा हुई।

  • हत्या को लूटपाट दिखायाः बीबी गोयल ने हत्या को लूटपाट की घटना बताने के लिए रसोई की जाली को काट दिया था। घर को बाहर से ताला लगा दिया और अलमारी के कपड़े बिखेर दिए। हत्या के बाद उसने ही शोर मचाया। पड़ोसियों की मदद से बाहर से ताला खोला और मृत पत्नी को अस्पताल ले गया।

  • कोई गवाह नहीं मिलाः पुलिस को मौके पर कोई गवाह नहीं मिला था और न ही पुलिस के हाथ कोई सीसीटीवी ही लगी थी। पुलिस ने शक के आधार पर 15-20 बार पूछताछ की है मगर वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था और इसमें चार साल बीत गए।

PU में हत्या के बाद आस पास के लोगों के बयान दर्ज करती हुई पुलिस।

PU में हत्या के बाद आस पास के लोगों के बयान दर्ज करती हुई पुलिस।

पुलिस बुलाने की बजाय पड़ोसियों को मौके पर बुलाया था आरोपी ने सबसे पहले पड़ोसियों को बुलाया था कि मेरी पत्नी मर गई है। मर्डर के बाद घर लूट जैसा माहौल बनाया गया था। आरोपी ने बड़ा बक्सा कमरे में उल्टा कर दिया था, ताकि लगे कि कोई घर में आया था। लेकिन मौके से न कोई अंदर आया था, न बाहर गया था। प्रोफेसर के सहकर्मी कहते हैं कि वह शांत स्वभाव के थे। लेकिन पिछले वर्षों में पारिवारिक तनाव दिख रहा था। पीयू ने इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देने से इनकार किया।

अब सिलसिलेवार जानें घटना स्थल की वो चीजें जिससे शक गहराया

  • पहली बात जिससे शक हुआ वो यह थी कि आसपास के लोगों ने घर के अंदर और बाहर आते जाते किसी को नहीं देखा था।

  • उसने पुलिस को बताया कि लुटेरे घर को ताला लगाकर चाबी साथ ले गए, ताला उसने डुप्लीकेट चाबी से खोला, जबकि बेटी ने बताया कि ताले की डुप्लीकेट चाबी थी ही नहीं।

  • अलमारी से सामान तो बिखरा था, मगर वहां से चोरी कुछ नहीं हुआ था।

  • फोरेंसिक जांच में सामने आया कि रसोई की जाली अंदर से काटी गई थी और बाहर उस पर कोई फिंगर प्रिंट के निशान नहीं थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!