Wednesday , August 19 2026
Breaking News

SGPC बजट सत्र की अरदास से शुरुआत: धर्म प्रचार और शिक्षा पर रहेगा जोर

अमृतसर , (PNL) :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बजट इजलास की शुरुआत अरदास से हुई। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और सभी सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद लेकर बैठक के सफल संचालन और पंथ की चढ़दी कला के लिए प्रार्थना की।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अपना वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने जा रही है। इस बजट में धर्म प्रचार, शिक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खास फोकस रहेगा। अमृतसर के SGPC दफ्तर में स्थित तेजा सिंह समुंदरी हाल में बजट इजलास की शुरुआत अरदास से हो चुकी है।

बजट में 9% की बढ़ोतरी, 1500 करोड़ का अनुमान

इस बार का बजट पिछले साल के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत ज्यादा बताया जा रहा है। 2025-26 में जहां बजट 1386 करोड़ रुपय था, वहीं अब करीब 1500 करोड़ रुपय हो सकता है। बजट में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा संस्थानों को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

धर्म, शिक्षा और सेवा को मजबूत करने का बड़ा कदम

इसके साथ ही सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब समेत अन्य गुरुद्वारों से जुड़ी सरायों के निर्माण और विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कुल मिलाकर, यह बजट धर्म, शिक्षा और सेवा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!