Friday , September 11 2026
Breaking News

Delhi Airport पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापट्टनम से आ रहा था विमान

न्यूज डेस्क, (PNL) : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. दमकल को सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर इमरजेंसी कॉल आया. फ्लााइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के मुताबिक 10 बजकर 59 मिनट पर सेफ लैंडिंग कराई गई. इंडिगो (6E 579) का यह विमान बोइंग 737 था, जिसमें 161 पैसेंजर्स सवार थे.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद पायलट ने एयरपोर्ट से इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी थी. अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सभी 161 यात्री सुरक्षित हैं और किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इमरजेंसी की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने तुरंत दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं और सकुशल लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट के एक इंजन में खराबी आई थी, जिसके बाद हवाई अड्डे पर सुबह 10:39 बजे फुल इमरजेंसी लगा दी गई थी. सेफ लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 को चुना गया. रनवे के चारों ओर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद थीं.

लैंडिंग के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इंडिगो ने इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. 26 मार्च को विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही फ्लाइट जब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करने वाली थी, तो पायलट को अचानक विमान को ऊपर उठाना पड़ा. इसे गो-अराउंड कहा जाता है. यात्रियों ने बताया कि विमान रनवे को छूकर अचानक ऊपर उठ गया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. विमान ने दिल्ली और गाजियाबाद के ऊपर करीब 7-8 मिनट तक चक्कर लगाया. बाद में पायलट ने फ्लाइट को सुरक्षित रूप से लैंड कराया. इस फ्लाइट में कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार और जेडीएस नेता एच डी रेवन्ना भी सवार थे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!