Thursday , April 2 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर के इस बड़े प्राइवेट स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस टीमें पहुंची, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। जालंधर के पिम्स अस्पताल के सामने स्थित कैंब्रिज स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्कूल की चेकिंग कर रही है। फिलहाल मौके से अभी कुछ संदिग्ध या बमनुमा पदार्थ नहीं मिला है।

बता दे की कुछ दिनों से पंजाब के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी भरी ईमेल आ रही है। उसी के चलते अब जालंधर के कैंब्रिज स्कूल को भी धमकी आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौर हो कि श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व के चलते आज शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी थी, जिस कारण कैंब्रिज स्कूल में भी बच्चे नहीं थे। बताया जा रहा है कि एमजीएन और पुलिस डीएवी स्कूल को भी धमकी आई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नकोदर में कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष का निधन:परमजीत कौर भोगल की शोक सभा में स्थानीय नेता रहे नदारद, बाहरी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जालंधर , (PNL) :  जालंधर जिले के नकोदर (नूरमहल) में कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!