Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब सरकार मंडियों में प्लाटों और दुकानों के बकाए के लिए जल्द लाएगी ओटीएस स्कीम, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के आढ़तियों बड़ी राहत पहुँचाने के मकसद से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर की अनाज मंडियों में आढ़तियों को अलॉट दुकानों और प्लाटों पर ब्याज और जुर्माने के बोझ को घटाने के लिए एकमुश्त- निपटारा (ओटीऐस) नीति लेकर आयेगी। यह ऐलान कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया।

बताने योग्य है कि स. गुरमीत सिंह खुड्डियां धान और अन्य खरीफ फसलों की खरीद को और ज्यादा सुचारू बनाने के लिए गठित मंत्री समूह के प्रमुख हैं। पंजाब मंडी बोर्ड की ओ.टी.एस. स्कीम के साथ बड़ी संख्या आढ़तियों को लाभ होने की उम्मीद है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिरता बढ़ेगी और पंजाब में कृषि क्षेत्र के समूचे विकास में योगदान पड़ेगा।

इस अवसर पर उपस्थित आढ़तियों ने बताया कि मंडियों में फसल लोडिंग की दरों में कई वर्षों से कोई वृद्धि नहीं की गई है। उन्होंने इसमें वृद्धि की मांग की, जिस पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक श्री वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में भारत सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने खरीफ फसलों की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए एक मंत्री समूह का गठन किया है, जिसमें कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड़ियां चेयरमैन हैं और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क, परिवहन मंत्री श्री लालजीत सिंह भुल्लर और जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल इसके सदस्य के रूप में शामिल हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!