Friday , October 2 2026
Breaking News

जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली के 60 दिन में ₹10 करोड़ के विकास कार्य, स्पोर्ट्स हब-एन्हांसमेंट राहत और व्यापारिक मसलों पर पहल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के नेता नितिन कोहली को सेंट्रल हलके का इंचार्ज बने 60 दिन पूरे हो चुके हैं। इस अवधि में उन्होंने विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और व्यापारिक वर्ग की चिंताओं को प्राथमिकता दी है। कोहली की कार्यशैली में सबसे खास बात यह रही कि वह खुद जनता से सीधे संपर्क में रहते हैं, समस्याएं सुनते हैं और मौके पर ही टीम से समाधान करवाते हैं।

स्पोर्ट्स हब और हॉकी लीग की शुरुआत

नितिन कोहली ने विकास कार्यों की शुरुआत बर्ल्टन पार्क में इंटरनेशनल लेवल के स्पोर्ट्स हब की नींव रखकर की, जिससे खेलों के प्रति रुचि रखने वालों में उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने 31 अगस्त से 27 सितंबर तक जूनियर हॉकी लीग की भी घोषणा की, जिसमें पूरे भारत की टीमें हिस्सा लेंगी। यह लीग भारत की सबसे बड़ी इनामी हॉकी लीग मानी जा रही है।

एन्हांसमेंट और नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस से राहत

सालों से लंबित पड़े मामलों में एक बड़ा फैसला लेते हुए नितिन कोहली ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ मिलकर सूर्या एन्क्लेव, महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू और गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के आवंटियों को बड़ी राहत दिलाई है। अब 170 एकड़ और 70.5 एकड़ की स्कीमों में एन्हांसमेंट चार्ज व ब्याज वर्ष 2021 से लागू होगा, जबकि 94.5 एकड़ की स्कीम में 7.5% ब्याज ही लिया जाएगा।

व्यापारी वर्ग को राहत की पहल

सेंट्रल हलके के व्यापारी हाल ही में जीएसटी रेड्स को लेकर भारी दबाव में थे। व्यापारियों में नाराजगी बढ़ रही थी। नितिन कोहली ने न सिर्फ इस मुद्दे को गंभीरता से लिया, बल्कि इसे सरकार स्तर तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस पहल को व्यापारी वर्ग की ओर से सराहा गया है।

₹10 करोड़ के विकास कार्य

सिर्फ फाइलों तक सीमित न रहते हुए, नितिन कोहली ने ₹10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दिलवाई है। इसमें सड़कों की मरम्मत, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और अन्य आधारभूत सुविधाएं शामिल हैं। खुद मौके पर जाकर उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर काम को गति दी है।
कुछ खास स्वीकृत कार्य

• इस्लामगंज में कम्युनिटी हॉल की मेंटेनेंस – ₹38 लाख
• वार्ड 5 और 6 में गलियों का निर्माण – ₹20 से ₹30 लाख
• गुलमर्ग एवेन्यू, सुरजीत नगर और वार्ड-8 में टेंडर मंजूर

जनसंपर्क के लिए हेल्पलाइन और कार्यालय

जनता से सीधा जुड़ाव बनाए रखने के लिए उन्होंने फुटबॉल चौक से नकोदर चौक के बीच कार्यालय की शुरुआत की, जिसका उद्घाटन सांसद अशोक मित्तल ने किया था। इसके अलावा, शिकायतों और सुझावों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर — 0181-5018181 और व्हाट्सअप नं: +91-89686-21277 जारी किए गए हैं।

सफाई और जलभराव पर फोकस

कई इलाकों में हल्की बारिश में ही जलभराव की समस्या को गंभीरता से लिया गया। कोहली ने खुद दौरे कर निगम की टीमों के साथ मिलकर समाधान सुनिश्चित किया। इसके अलावा, जल्द ही हर वार्ड में हाईटेक सफाई मशीनें पहुंचाई जाएंगी ताकि सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

प्लाजा चौक से डंप हटाया

लोग प्लाजा चौक के डंप से भी बहुत परेशान थे। नितिन कोहली के प्रयास के कारण वहां से स्थाई रूप से डंप हटाया गया। लोगों के अब इस डंप से निजात मिली है।

नवीन पहल: वार्ड स्तर पर माइक्रो प्लानिंग

नितिन कोहली ने सेंट्रल हलके के 23 वार्डों के लिए अलग-अलग टीमों के माध्यम से माइक्रो लेवल पर जरूरतों की पहचान कर रिपोर्ट मंगवाई है। इसी के आधार पर वार्डों के अनुसार बजट और प्राथमिकताएं तय की जा रही हैं, जिससे किसी एक इलाके की उपेक्षा न हो।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!