Wednesday , September 16 2026
Breaking News

Sanju Samson- Abhishek Sharma के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, India ने सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

 स्पोर्ट्स  , (PNL) : अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से रौंद दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई लाइन के आगे 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 159 रन ही बना सकी. इसके जवाब में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में ही मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया और भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली.इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया, जिसे भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सही साबित किया. अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में ही रहमानुल्लाह गुरबाज को बिना खाता खोले रवि बिश्नोई के हाथों कैच आउट करवाकर अफगानिस्तान को 0 के स्कोर पर पहला झटका दिया. इसके बाद कप्तान इब्राहिम जादरान ने आक्रामक रुख अपनाते हुए बुमराह, अर्शदीप, अक्षर पटेल और बिश्नोई के खिलाफ लगातार चौके जड़े और 37 रन बनाए.

लेकिन अक्षर और बिश्नोई की ओर से दबाव बनाने के बाद नीतीश रेड्डी ने अपनी पहली ही गेंद पर खतरनाक दिख रहे जादरान को बिश्नोई के हाथों लपकवाया. इसके बाद बिश्नोई ने सेदिकुल्लाह अटल को पवेलियन भेजा, वहीं गुलबदिन नायब नीतीश की गेंद पर संजू सैमसन को आसान कैच दे बैठे. इनके अलावा दारविश रसूली और अजमतुल्लाह उमरजई को अर्शदीप और अक्षर ने तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया. अंत में राशिद खान ने 28 रन बनाकर टीम को 159 रन तक पहुंचाया. भारत की ओर से रेड्डी ने 24 रन देकर 3 और अर्शदीप ने 35 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं, जबकि बुमराह, बिश्नोई और अक्षर को 1-1 सफलता मिली.

160 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय ओपनर्स ने आते ही चौकों-छक्कों की बारिश कर दी. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 6.2 ओवरों में 88 रनों की तूफानी साझेदारी कर अफगान गेंदबाजों की लाइन-लेंथ पूरी तरह बिगाड़ दी. अभिषेक ने 19 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 39 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, संजू सैमसन ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए 22 गेंदों पर 259.09 के स्ट्राइक रेट से 57 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इसके बाद ईशान किशन ने नाबाद 38 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया. तिलक वर्मा भी 15 रन बनाकर नाबाद रहे. जिसके चलते भारत ने इस टारगेट को 14.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. अब सीरीज का आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में गणपति पंडाल में चोरी:पंखा उठाकर ले गया चोर, मंजी पर सोता रहा युवक; CCTV में कैद हरकत

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में गणपति उत्सव के पंडाल से चोर फर्राटा पंखा चोरी करके …

जालंधर की बेकरी में लगी आग:ऊपरी मंजिल पर सोया मालिक का परिवार बचाया, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में बनी बिस्कुट …

अमृतसर में पुलिस चौकी के बाहर युवक की हत्या:13 राउंड फायरिंग, आरोपी की पत्नी को भगा ले गया था; दोस्त के पेट-टांग पर गोली लगी

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में मंगलवार देर रात पुलिस चौकी के सामने अंधाधुंध 13 राउंड …

कनाडा में स्टडी वीजा के नियम बदले:अब ₹17 लाख बैंक बैलेंस रखना होगा; 31 अगस्त तक अप्लाई करने वाले पंजाबियों को फायदा हुआ

जालंधर , (PNL) : स्टडी वीजा पर कनाडा जाने वाले पंजाबियों को अब ज्यादा पैसे खर्चने …

जालंधर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी:ट्रैवल एजेंसी के बाहर हंगामा; पीड़ित बोले- वीजा नहीं मिला, दफ्तर बंद कर भागे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बस स्टैंड के पास स्थित एक ट्रैवल एजेंसी ने विदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!