Friday , June 19 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अशोक मित्तल के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ED की रेड, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड की है, आज (17 अप्रैल) सुबह लुधियाना में उनके घर में ईडी की टीम पहुंची और बाहर केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया है. मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास और अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी.

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है. गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में FEMA के तहत 13 परिसरों में तलाशी ली गई. इसमें संजीव अरोरा, हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के आवास और कार्यालय शामिल थे.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (17 अप्रैल) को पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों की जांच के तहत तलाशी ली. एजेंसी के अधिकारी लुधियाना और कुछ अन्य जगहों की छानबीन कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरोरा के घर पर 2024 में भी ईडी ने छापा मारा था. तब ईडी ने एक बयान में कहा था कि अरोरा और कुछ अन्य संस्थाओं से जुड़ी कंपनियों ने आवासीय परियोजनाओं के लिए इंडस्ट्रियल जमीन के कथित दुरुपयोग से राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाया और काली कमाई की.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में सड़क किनारे मिला युवक का शव:राहगीरों ने देखा, गर्मी या अटैक से मौत की आशंका; CCTV खंगाल रही पुलिस

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में स्थित त्रिकोणी पार्क के पास गुरुवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!