Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब में ‘आप’ सरकार बनने के बाद आया 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश : संजीव अरोड़ा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज गुरुग्राम में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपनी इन्वेस्ट पंजाब पहल के माध्यम से बड़े पैमाने पर निवेश लाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद हमें 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिला है और इन निवेशों से साडे चार लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में उद्योगपति पंजाब में निवेश करने में गहरी रुचि दिखा रहे हैं, जिनमें स्टील, आईटी और सेमीकंडक्टर उद्योग शामिल हैं। इसके साथ ही पंजाब में एक हॉस्पिटल चेन भी स्थापित होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इन्फोसिस लिमिटेड भी मोहाली में अपने प्लांट का विस्तार कर रही है, जो 2,500 पंजाबियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने आगे बताया कि वर्धमान स्टील और हैप्पी फोर्जिंग द्वारा पंजाब में स्टील प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में 950 करोड़ रुपये का और निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में हमने विभिन्न सेक्टरों की 24 औद्योगिक समितियों का गठन किया है और ये सभी समितियां अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। स्टील, भारी उद्योग, होज़री टेक्सटाइल, बाई-साइकिल, आईटी, सेमीकंडक्टर, प्रावधान और स्वास्थ्य देखभाल आदि जैसे विभिन्न उद्योगों की प्रत्येक समिति में 12 सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इन समितियों की सभी रिपोर्टें इस हफ्ते के भीतर प्रस्तुत कर दी जाएंगी क्योंकि इसके लिए आखिरी तिथि पहली अक्टूबर है। उन्होंने कहा कि इन सभी समितियों की उद्योग विभाग द्वारा नियमित तौर पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि हम एक नई औद्योगिक नीति लेकर आ रहे हैं जो उद्योग के हर सेक्टर का ध्यान रखेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा में राइट टू बिज़नेस एक्ट पास किया गया है, जिसमें सभी उद्योग जो हरी श्रेणी के अंतर्गत आते हैं और कई जो संतरी श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, उन्हें उनकी लोकेशन के आधार पर 5 से 18 दिनों के भीतर अनुमतियाँ दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई उद्योग किसी प्रमाणित औद्योगिक पार्क या रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में स्थित है तो उसे 5 दिनों के भीतर सभी अनुमतियाँ मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी निवेशकों को पंजाब में 45 दिनों के भीतर अनुमतियाँ मिल जाएंगी और यदि उद्योगों को 45 दिनों के भीतर अनुमतियाँ नहीं मिलती हैं तो प्रोजेक्ट अपने आप मंजूर माने जाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!