Friday , July 10 2026
Breaking News

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर प्रीत कंवल सिंह को सदमा, माता का निधन

चंडीगढ़, (PNL) : सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर प्रीत कंवल सिंह को उस समय गहरा सदमा लगा जब उनकी माता स्वर्णजीत कौर का बीती शाम निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं और कुछ समय से बीमार चल रही थीं।

माता स्वर्णजीत कौर को आज सेक्टर-25 श्मशानघाट में अंतिम संस्कार के मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों की ओर से भावभीनी अंतिम विदाई दी गई।

वे अपने पीछे पति सरदार बहादुर सिंह के अलावा पुत्र अमनदीप सिंह, प्रीत कंवल सिंह और पुत्री एडवोकेट गगन मोहनी का परिवार छोड़ गई हैं। उन्हें अंतिम विदाई देने के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. (मीडिया) अमनजोत सिंह और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक संदीप सिंह गाड़ा ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निदेशक (मीडिया कम्युनिकेशन) अनिल सैनी, आई.ए.एस. अधिकारी डी.एस. मंगट और सुखजीत पाल सिंह, पूर्व जस्टिस पी.एस. तेज़ी, पूर्व जस्टिस एस.एस. सारो, जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक रणदीप सिंह आहलूवालिया और हरजीत सिंह ग्रेवाल, संयुक्त निदेशक इश्विंदर सिंह ग्रेवाल और मनविंदर सिंह, उपनिदेशक शिखा नेहरा, गुरमीत सिंह खैहरा और नवदीप सिंह गिल समेत विभाग के सभी आई.पी.आर.ओ., ए.पी.आर.ओ. और कर्मचारी, विभिन्न संस्थानों से जुड़े पत्रकार और वकील उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मेरी आंखों में आंख डालकर बात कर’… सेवा केंद्र में लुधियाना के MLA भोला ग्रेवाल का फूटा गुस्सा

लुधियाना (PNL): पंजाब के लुधियाना में काकोवाल रोड स्थित सेवा केंद्र में कथित भ्रष्टाचार और …

अमृतसर के जंडियाला गुरु में एनकाउंटर:फायरिंग का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस पर गोली चलाई; जवाबी कार्रवाई में घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने …

लुधियाना में सरपंच के पति पर तानी राइफल:वोट बनाए तो सीने में उतार दूंगा गोली,आटा चक्की में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के थाना सदर के अधीन आते गांव ललतों खुर्द में वोटों …

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा:लुधियाना-जालंधर से शुरू होगी AC वॉल्वो बस सेवा, सीधे पहुंचाएगी कटरा

जालंधर , (PNL) : पंजाब रोडवेज ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले …

जालंधर में ओवरफ्लो होने से नहर का बांध टूटा:कॉलोनियों में पानी भरा, बोरियों की मदद से मरम्मत; राहत कार्य और निगरानी जारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गदईपुर इलाके में मानसून की भारी बारिश से पहले ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!