Tuesday , October 20 2026
Breaking News

SAFE DIWALI : पटाखे चलाने से पहले जरुर पढ़ लें ये खबर, किसी भी तरह की दुर्घटना या जलने पर सबसे पहले करें ये काम

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिवाली का त्योहार बाकी त्योहारों से काफी अलग होता है. इस त्योहार को रोशनी, मिठाई और आतिशबाजी का त्योहार कहा जाता है. एक तरफ लोग घर की साफ-सफाई करने के साथ दीए जलाते हैं वहीं बच्चे पटाखे फोड़ते हैं. पटाखे के बिना दिवाली का त्योहार बिल्कुल अधूरा सा लगता है. लेकिन इन्हीं पटाखों की वजह से कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं. पटाखे की वजह से लोगों की आंख, हाथ तक जल जाते हैं. इसलिए पटाखे चलाते वक्त खास सावधानी बरतने की जरूरत है. आज हम इस आर्टिकल के जरिए इन्हीं खास बिंदुओं पर बात करेंगे कि पटाखे जलाते वक्त किन-किन बातों का खास ख्याल रखना है.

पटाखे जलाते वक्त इन खास सावधानियों का ख्याल रखें

जब भी पटाखे जलाए तो पास में पानी की एक बाल्टी रखें या थोड़ा सा रेत ताकि कोई हादसा हो जाए तो तुरंत इसका समाधान किया जाए.

पटाखे जलाते वक्त सिंथेटिक और नायलॉन के कपड़े भूल से भी न पहनें

फटने वाले पटाखें सावधानी से जलाएं और हाथ से न पकड़े.

फुलझड़ी जलाने के बाद उसकी बची हुई गर्म लकड़ी को सेफ जगह पर फेंके ताकि किसी के पैर के नीचे न आ जाए

पटाखे जलाते वक्त एक चीज का ध्यान रखें कि कोई बच्चा आसपास में न हो

पटाखे से जलने पर सबसे पहले करें ये काम

पटाखे जलाते वक्त अगर गलती से हाथ-पैर जल जाए तो तुरंत ठंडा पानी में हाथ-पैर डाल दें. जलन जब तक खत्म न हो उसे पानी में डुबोकर ही रखें. जल्दबाजी में भूल से भी बर्फ न लगाएं. क्योंकि इससे खून का थक्का जम जाता है.

तुलसी के पत्ते का रस

अगर हल्का सा भी जल जाए तो जले हुए जगह पर तुलसी के पत्ते का रस लगाए. इससे जलन कम होगी साथ ही निशान भी नहीं पड़ेगा. अगर घाव गहरा है तो तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल करने से बचें

नारियल का तेल

अगर कहीं पर ज्यादा जल गया है तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें. क्योंकि यह ठंडी होती है. नारियल तेल लगाने से जलन में काफी आराम मिलता है. और निशान भी नहीं पड़ते हैं.

आलू का रस

जले हुए जगह पर आप आलू का रस भी लगा सकते हैं इसकी तासीर ठंडी होती है और इससे जलन शांत हो जाती है जिसकी वजह से काफी ज्यादा आराम मिलता है.

रुई भूलकर भी न लगाएं

जले हुए जगह या घाव के ऊपर रूई न लगाएं. क्योंकि वह एकदम चिपक जाती है और बाद में निकालने से दर्द शुरू हो जाएगा.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!