Monday , April 20 2026
Breaking News

जालंधर में दिवाली की रात बड़ी वारदात, पत्नी ने ही कर दिया पति का कत्ल, पढ़ें पूरी खबर

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। दिवाली वाली रात लांबड़ा के ललियां खुर्द गांव में पत्नी ने ही पति का कत्ल कर दिया। उसने पति के सिर पर किसी हथियार से हमला किया है। वारदात के बाद से महिला फरार है। मृतक की पहचान ललियांखुर्द के रहने वाले मस्सी मनसूर के रूप में हुई है। एसएचओ लांबड़ा अमन सैनी के अनुसार रात को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, जिससे गुस्साकर महिला ने पति के सिर पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। दोनों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसका अभी पता नहीं चल सका है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक बना “सुपरमार्केट चोर”: 1 करोड़ की चोरी, 87 केस के बाद गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, (PNL) : ऑस्ट्रेलिया में वीजा एक्सपायर हुआ तो पंजाबी युवक सुपरमार्केट चोर बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!