Friday , July 10 2026
Breaking News

बच्चों का रखें ध्यान! लुधियाना में आइसक्रीम से निकली छिपकली, 7 साल के बच्चे ने गली से खरीदी थी, लोगों ने पुलिस बुलाई

न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित सुंदर नगर में आइसक्रीम में छिपकली मिलने के बाद हंगामा हो गया। सात वर्षीय बच्चे ने गली में आए विक्रेता से 20 रुपए की दो चोक्को बार कुल्फी खरीदी थी। बच्चा जब आइसक्रीम खा रहा था, तभी उसे कटोरी में छिपकली नजर आई और उसने तुरंत अपनी दादी को इसके बारे में बताया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आइसक्रीम विक्रेता को पकड़ लिया। हालांकि विक्रेता ने अपना बचाव करते हुए कहा कि आइसक्रीम कंपनी से पैक होकर आती है। बच्चे की दादी के आग्रह के बावजूद विक्रेता ने मोहल्ले में आइसक्रीम बेचना जारी रखा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे दोबारा पकड़ लिया। हेल्थ विभाग के DHO ने कहा है कि आज आइसक्रीम के सैंपल भरे जाएंगे।

ग्यासपुरा स्थित सुंदर नगर के निवासी नरिंदर कुमार ने कहा- मिल्क बेल नाम की रेहड़ी पर व्यक्ति आइसक्रीम बेच रहा था। बच्चे ने आइसक्रीम खरीदी। आइसक्रीम खाते वक्त कटोरी में छिपकली सामने आ गई। बच्चे की हालत खराब ना हो इस कारण उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां फिलहाल उसकी हालत अभी ठीक है।

बच्चे की दादी ने कहा कि मेरे पोते ने दो आइसक्रीम ली थी। जैसे ही घर जाकर उसने आइसक्रीम खानी शुरू की तो मरी हुई छिपकली बीच से निकली। पोते ने मुझे छिपकली दिखाई जिसके बाद रेहड़ी वाले से कहा कि वह इलाके में आइसक्रीम ना बेचे। लेकिन रेहड़ी चालक माना नहीं और इलाके में आइसक्रीम फिर से बेचने लगा। जिस कारण गुस्से में आकर रेहड़ी सहित लोगों ने इसे काबू किया लेकिन रेहड़ी चालक अपनी गलती नहीं मान रहा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मेरी आंखों में आंख डालकर बात कर’… सेवा केंद्र में लुधियाना के MLA भोला ग्रेवाल का फूटा गुस्सा

लुधियाना (PNL): पंजाब के लुधियाना में काकोवाल रोड स्थित सेवा केंद्र में कथित भ्रष्टाचार और …

अमृतसर के जंडियाला गुरु में एनकाउंटर:फायरिंग का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस पर गोली चलाई; जवाबी कार्रवाई में घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने …

लुधियाना में सरपंच के पति पर तानी राइफल:वोट बनाए तो सीने में उतार दूंगा गोली,आटा चक्की में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के थाना सदर के अधीन आते गांव ललतों खुर्द में वोटों …

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा:लुधियाना-जालंधर से शुरू होगी AC वॉल्वो बस सेवा, सीधे पहुंचाएगी कटरा

जालंधर , (PNL) : पंजाब रोडवेज ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले …

जालंधर में ओवरफ्लो होने से नहर का बांध टूटा:कॉलोनियों में पानी भरा, बोरियों की मदद से मरम्मत; राहत कार्य और निगरानी जारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गदईपुर इलाके में मानसून की भारी बारिश से पहले ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!