Tuesday , September 29 2026
Breaking News

नौवें पातशाह गुरु त़ेग बहादुर जी के शहादत दिवस को समर्पित अस्थायी विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा होगा : स्पीकर संधवा 

चंडीगढ़, (PNL) : नौवें पातशाह, “हिंद की चादर” गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं पावन शहादत को समर्पित अस्थायी पंजाब विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

यह जानकारी पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवा ने विरासत-ए-खालसा में मंत्रियों के समूह (ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स) और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

स्पीकर ने बताया कि गुरु त़ेग बहादुर जी के शहादत दिवस को समर्पित यह विशेष विधानसभा सत्र पंजाब सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य गुरु साहिबानों के दर्शन और संदेश को पूरी दुनिया तक पहुँचाना है।

उन्होंने बताया कि भाई जैता जी द्वारा दिल्ली में गुरु साहिब की शहादत के बाद उनका शीश कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा बीबानगढ़ साहिब लाया गया था, जिसके बाद भाई जैता जी, माता गुजरी जी और बाल गोबिंद राय जी के साथ उसे श्री आनंदपुर साहिब लाकर अंतिम संस्कार किया गया था, वहीं आज गुरुद्वारा सीस गंज साहिब स्थित है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 24 नवंबर को गुरुद्वारा बीबानगढ़ साहिब (कीरतपुर साहिब) से नगर कीर्तन की शुरुआत की जाएगी, जिसका स्वागत विभिन्न स्थानों पर सभी मंत्रियों और विधायकों द्वारा किया जाएगा। नगर कीर्तन जब गुरुद्वारा सीस गंज साहिब पहुँचेगा, तब विधानसभा सत्र का शुभारंभ किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री श्री तरूनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी के ठहरने की व्यवस्था भाई सती दास पंडाल में की गई है, ताकि मंत्री और विधायक अपने परिवारों सहित 23 नवंबर से ही श्रद्धापूर्वक श्री आनंदपुर साहिब पहुँचकर सभी कार्यक्रमों में भाग ले सकें।

उन्होंने आगे बताया कि जो विधायक सीधे सत्र में शामिल होना चाहेंगे, उनके लिए अलग से यातायात की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें किसी भी तरह की ट्रैफिक या अन्य परेशानी का सामना न करना पड़े।

पर्यटन विभाग के सलाहकार श्री दीपक बाली ने कहा कि कैबिनेट मंत्री और विधायक संगत के साथ नम्र सेवक के रूप में गुरु साहिब की शहादत को समर्पित होकर कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र के उपरांत एक विशेष ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा, जो अपने आप में अनोखा होगा और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

बैठक के उपरांत, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया, स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवा, मंत्रियों के समूह और पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने भाई जैता जी स्थल पर विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (संसदीय कार्य) श्री डी. के. तिवारी, सचिव जल आपूर्ति विभाग श्री हरप्रीत सिंह, सचिव पर्यटन विभाग डॉ. अभिनव त्रिखा, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग श्रीमती हरगुंजीत कौर, एमडी इंफोटेक श्री जसप्रीत सिंह, निदेशक स्थानीय निकाय विभाग श्री कुलवंत सिंह, निदेशक आतिथ्य विभाग श्री तेज सिंह सैनी, एडीजीपी श्री सुरिंदरपाल सिंह परमार, डीआईजी रूपनगर रेंज श्री नानक सिंह, डिप्टी कमिश्नर रूपनगर श्री वर्जीत वालिया, एसएसपी रूपनगर श्री गुलनीत सिंह खुराना, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्रीमती पूजा सियाल ग्रेवाल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी श्री एस.एस. भुल्लर, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री विवेक दुरेजा, कार्यकारी अभियंता जल आपूर्ति श्री हरजीतपाल सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
—-

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!