Sunday , September 20 2026
Breaking News

अकाल तख्त साहिब में पेशी से पहले AAP की बैठक:अमृतसर में जुटेंगे सभी विधायक-मंत्री, CM मान भी रहेंगे मौजूद

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने से पहले आम आदमी पार्टी ने 28 जून यानी कल अमृतसर में एक विशेष बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और मंत्रियों को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस बैठक में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय की ओर से पार्टी के सिख विधायकों और मंत्रियों को 29 जून को पेश होने के लिए पत्र भेजा गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री भगवंत मान को कोई आधिकारिक पत्र नहीं भेजा गया है। इसके बावजूद उन्होंने कहा है कि यदि उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से बुलावा मिलता है, तो वे अवश्य उपस्थित होंगे।

सिख विधायकों में विवाद से बचने की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के अधिकांश सिख विधायक धर्म से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी नए विवाद में नहीं पड़ना चाहते। फिलहाल पार्टी के अधिकतर नेताओं और विधायकों ने इस विषय पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि माना जा रहा है कि वे अकाल तख्त साहिब के बुलावे का सम्मान करते हुए वहां पेश होने के पक्ष में हैं।

विपक्ष ने पेश होने का किया ऐलान

इस बीच, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के विधायकों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे 29 जून को श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित होंगे। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायक परगट सिंह और राणा गुरजीत सिंह ने भी कहा है कि श्री अकाल तख्त साहिब सिखों का सर्वोच्च धार्मिक स्थल है और वे एक विनम्र सिख के रूप में वहां उपस्थित होंगे।

अब सभी की नजर शनिवार को अमृतसर में होने वाली आम आदमी पार्टी की बैठक पर है, जहां इस महत्वपूर्ण धार्मिक और राजनीतिक मुद्दे पर पार्टी अपनी रणनीति और आगे का रुख तय कर सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!