Monday , August 10 2026
Breaking News

जालंधर में ₹500 के लिए गिरवी रखी ₹18000 की मशीन:एक घंटे में दुकानदार मुकरा, परिवार बोला- कभी बेचने तो कभी टूटने की बात कही

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अबादपुरा में एक युवक ने 18,000 रुपए की अपनी वाशिंग मशीन कबाड़ व्यापारी के पास मात्र 500 रुपए में गिरवी रख दी। एक-डेढ़ घंटे बाद जब परिवार पैसे लेकर मशीन वापस लेने पहुंचा तो दुकानदार वादे से मुकर गया और मशीन देने से इनकार कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है और उन्हें क्षेत्राधिकार के नाम पर एक थाने से दूसरे थाने भेजा जा रहा है।

पीड़ित अमरीक सिंह ने बताया कि उनके भाई को अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई थी। इसी मजबूरी में उन्होंने 21 तारीख को घर की अच्छी-भली करीब 17-18 हजार रुपए की वाशिंग मशीन को सोनू नामक स्थानीय कबाड़ व्यापारी (टींड कबाड़िया) के पास मात्र 500 रुपए में गिरवी रख दिया।

एक घंटे में ही मुकर गया दुकानदार

अमरीक के अनुसार, जब उनके भाई ने यह बात अपनी मां को बताई तो उन्होंने तुरंत पैसे का इंतजाम कर दिया। इसके करीब एक से डेढ़ घंटे बाद जब परिवार दुकानदार सोनू को 500 रुपए लौटाकर अपनी मशीन वापस लेने पहुंचा, तो वह अपने वादे से मुकर गया। उसने साफ कहा कि उसके पास ऐसी कोई मशीन नहीं आई है।

विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी

पीड़ित परिवार के विरोध करने पर आरोपी कभी कहने लगा कि उसने मशीन आगे किसी को बेच दी है, तो कभी यह दावा किया कि वह टूट-फूट गई है। पीड़ित महिला के अनुसार, जब वह दोबारा अपनी मशीन लेने गईं तो आरोपी सोनू और उसकी पत्नी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपी ने खुलेआम चुनौती दी कि “जाओ, जहां मर्जी, चाहे डीसी या एसपी के पास शिकायत कर दो, मैं मशीन वापस नहीं दूंगा।”

पुलिसिया कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित परिवार

पीड़ितों का आरोप है कि घटना के तीन-चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जब वे मॉडल टाउन थाने गए तो उन्हें भारत कैंप थाना जाने को कह दिया गया। वहीं, जब वे अपने क्षेत्र के थाना अबादपुरा गए तो वहां भी उनकी ‘जीरो एफआईआर’ तक दर्ज नहीं की गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश; बच्चों के साथ सो रही थी महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां …

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!