Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब के इन जिलों में RED अलर्ट जारी, लगातार होगी भारी बारिश, 29 अगस्त तक रहें बेहद सावधान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में मौसम ने पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग द्वारा 25 अगस्त को बठिंडा, मोगा, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट, नवांशहर और रूपनगर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है और इन इलाकों में गरज के साथ बारिश पड़ने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त को पूरे राज्य में येलो अलर्ट रहेगा और गरज के साथ बारिश हो सकती है। 27 अगस्त को केवल गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश का असर देखने को मिलेगा जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। 28 अगस्त को किसी भी जिले में चेतावनी नहीं है और मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि 29 अगस्त को गुरदासपुर, होशियारपुर और नवांशहर में फिर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर रेड अलर्ट वाले जिलों में लोगों से अपील की गई है कि वे बेहद जरूरी काम के अलावा घरों से बाहर न निकलें। निचले इलाकों में रहने वाले लोग जलभराव से बचाव के लिए पहले से इंतजाम कर लें और बिजली गिरने के दौरान खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिन पंजाब के लिए मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं, इसलिए लोगों को नियमित रूप से अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!