Friday , July 10 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर सेंट्रल के विधायक Raman Arora के साथ हुआ फर्जीवाड़ा, पढ़ें पूरी खबर

जालंधर, (PNL) : भ्रष्टाचार के आरोप में जेल से रिहा हुए जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के साथ भी फर्जीवाड़ा हो गया है। दरअसल जयपुर निवासी नवीन चतुर्वेदी ने पंजाब के 20 के करीब विधायकों के खुद ही साइन और फर्जी मोहर लगाकर विधानसभा सचिव को राज्यसभा सीट के लिए प्रस्तावित पत्र सौंपा है।

उसमें विधायक रमन अरोड़ा के भी हस्ताक्षर किए गए हैं। नवीन ने विधायक रमन अरोड़ा को पेशे से वकील बताया जबकि रमन विधायकी से पहले पेशे से कपड़ा दुकानदार थे। रमन ने खुद सोशल मीडिया पर विधानसभा के सचिव के नाम पर पत्र लिखा है। उसमें कहा गया है कि उन्होंने किसी भी नवीन नामक व्यक्ति को राज्यसभा सीट के लिए हक में साइन नहीं किए हैं।

बता दें कि सभी शिकायतकर्ता विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न थानों में नवनीत चतुर्वेदी निवासी 402 सरयू अपार्टमेंट, सेक्टर 26, प्रताप नगर, जयपुर (राजस्थान) और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। षडयंत्र की पूरी सीमा का पता लगाने, इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और फोरेंसिक एवं डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

नवनीत चतुर्वेदी

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मेरी आंखों में आंख डालकर बात कर’… सेवा केंद्र में लुधियाना के MLA भोला ग्रेवाल का फूटा गुस्सा

लुधियाना (PNL): पंजाब के लुधियाना में काकोवाल रोड स्थित सेवा केंद्र में कथित भ्रष्टाचार और …

अमृतसर के जंडियाला गुरु में एनकाउंटर:फायरिंग का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस पर गोली चलाई; जवाबी कार्रवाई में घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने …

लुधियाना में सरपंच के पति पर तानी राइफल:वोट बनाए तो सीने में उतार दूंगा गोली,आटा चक्की में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के थाना सदर के अधीन आते गांव ललतों खुर्द में वोटों …

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा:लुधियाना-जालंधर से शुरू होगी AC वॉल्वो बस सेवा, सीधे पहुंचाएगी कटरा

जालंधर , (PNL) : पंजाब रोडवेज ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले …

जालंधर में ओवरफ्लो होने से नहर का बांध टूटा:कॉलोनियों में पानी भरा, बोरियों की मदद से मरम्मत; राहत कार्य और निगरानी जारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गदईपुर इलाके में मानसून की भारी बारिश से पहले ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!