Wednesday , October 21 2026
Breaking News

पंजाब में राज्यसभा के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा : विधायक कुंवर विजय प्रताप समेत 20 विधायकों ने कहा हमारी मुहर और साइन फर्जी, पढ़ें कौन हैं ये शातिर नवनीत चतुर्वेदी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाले खुद को जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कहने वाले नवनीत चतुर्वेदी पर प्रदेश के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने पंजाब के दस विधायकों की मुहरें बनवाकर और फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें खुद का प्रस्तावक घोषित कर दिया।

उसने दावा किया था कि पंजाब में 69 विधायक उसके समर्थन कर रहे हैं और अंदरखाते उसके साथ हैं। सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा होने के बाद विधायकों द्वारा इसकी शिकायत की गई और जांच के बाद नवनीत चतुर्वेदी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

नवनीत चतुर्वेदी

अमृतसर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह समेत अन्य विधायकों की तरफ से पंजाब DGP गौरव यादव और विधानसभा सचिव राम लोक खटना को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी तरफ से नवनीत चतुर्वेदी को राज्यसभा सदस्य के लिए प्रस्तावित नहीं किया है। उनकी जाली मुहर बनाकर और उनके फर्जी हस्ताक्षर कर नवनीत चतुर्वेदी ने नामांकन दाखिल किए हैं। इन कड़ी में रजनीश दहिया, रमन अरोड़ा, नरेश कटारिया, सुखबीर सिंह मायसरखाना, रणबीर भुल्लर, गुरलाल सिंह घनौर, अमोलक सिंह, मंजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी, गुरप्रीत सिंह बन्नावाली, कुलवंत सिंह बाजीगर के नाम शामिल हैं।

पंजाब पुलिस के वक्ता द्वारा जारी किए ब्यान में कहा गया है कि पंजाब विधानसभा के वर्तमान सदस्यों (विधायकों) से शिकायतें प्राप्त होने के बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। जिसमें कहा गया है कि राजस्थान के जयपुर निवासी नवनीत चतुर्वेदी द्वारा पंजाब से आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का दावा करते हुए प्रस्तुत किए गए नामांकन पत्रों पर उनके हस्ताक्षरों की कथित जालसाजी की गई है।

कुंवर विजय प्रताप सिंह

शिकायतकर्ता विधायकों ने बताया है कि उन्हें संदेश और सोशल मीडिया पोस्ट मिले हैं जिनसे पता चलता है कि नवनीत चतुर्वेदी द्वारा पंजाब विधानसभा सचिव के समक्ष दाखिल किए गए नामांकन पत्रों में उनके नाम प्रस्तावक के रूप में दर्ज हैं। उक्त नवनीत चतुर्वेदी ने राज्यसभा के लिए दो नामांकन दाखिल किए हैं, एक 6.10.2025 को और दूसरा 13.10.2025 को।

इन नामांकन में जिन विधायकों को प्रस्तावक के तौर पर नामांकित किया गया है। उनके नाम पुलिस की तरफ से छिपाए जा रहे हैं। अपनी शिकायत में, विधायकों ने कहा कि यह पाया गया कि प्रस्तावकों की एक हस्तलिखित सूची, जिस पर कथित तौर पर इन विधायकों के हस्ताक्षर हैं, नामांकन पत्रों के साथ संलग्न की गई थी और इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा था। विधायकों ने उक्त नामांकन पर हस्ताक्षर या समर्थन करने से साफ़ इनकार किया है और आरोप लगाया है कि उनके नाम और हस्ताक्षर जाली थे और उनकी सहमति के बिना धोखाधड़ी से उनका इस्तेमाल किया गया।

नवनीत चतुर्वेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इन शिकायतों के आधार पर शिकायतकर्ता विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न थानों में नवनीत चतुर्वेदी निवासी 402 सरयू अपार्टमेंट, सेक्टर 26, प्रताप नगर, जयपुर (राजस्थान) और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। षडयंत्र की पूरी सीमा का पता लगाने, इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और फोरेंसिक एवं डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!