Tuesday , October 20 2026
Breaking News

गिरफ्तारी के निर्देश पर भड़के कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, कर दिया बड़ा ऐलान, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) द्वारा पंजाब के अधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। वड़िंग ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है।

राजा वड़िंग ने कहा कि जिस मामले को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, वह करीब 10 महीने पुराना है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक आयोग के ताजा आदेशों की प्रति नहीं देखी है, लेकिन अचानक इस मामले में गिरफ्तारी के निर्देश दिए जाना कई सवाल खड़े करता है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ के मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश है।

वड़िंग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा रैली को संबोधित करने के बाद वहां कथित तौर पर शुद्धिकरण किया गया। उन्होंने इस घटना को लेकर BJP और उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह मामला गंभीर है और इसका जवाब जनता को मिलना चाहिए।

बूटा सिंह के परिवार से अपने पारिवारिक संबंध बताए

राजा वड़िंग ने कहा कि जिस पुराने मामले को लेकर विवाद पैदा किया जा रहा है, उसमें उन्होंने स्वर्गीय बूटा सिंह के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि बूटा सिंह का परिवार उनके अपने परिवार की तरह है और विवाद सामने आने के बाद उन्होंने उसी समय माफी भी मांग ली थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर वह अलग-अलग मुद्दों पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन से दो बार मिल भी चुके हैं। ऐसे में अब अचानक पंजाब के अधिकारियों को गिरफ्तारी के निर्देश दिए जाना राजनीतिक मंशा की ओर इशारा करता है।

हल्द्वानी की घटना को लेकर BJP पर हमला

राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि BJP हल्द्वानी की घटना को लेकर बढ़ते सवालों और जन दबाव से परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को संसद में भी उठाया था और राहुल गांधी ने कथित तौर पर शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ करने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। वड़िंग ने इस पूरे घटनाक्रम को छुआछूत से जोड़ते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं कानून और संविधान की भावना के खिलाफ हैं।

‘कांग्रेस दबाव से नहीं डरेगी’

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में उनके खिलाफ गिरफ्तारी के निर्देश भी इसी राजनीतिक घटनाक्रम की एक कड़ी हैं और इसका उद्देश्य असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना है।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग पहले भी उनके खिलाफ आदेश जारी कर चुका है, जिस पर अदालत ने रोक लगा दी थी।

राजा वड़िंग ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस किसी भी राजनीतिक दबाव या कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। उन्होंने BJP से सवाल किया कि आखिर किसी दलित नेता द्वारा रैली को संबोधित करने के बाद उस स्थान का शुद्धिकरण करने की जरूरत क्यों पड़ी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को उठाती रहेगी और कथित शुद्धिकरण में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग करती रहेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!