Tuesday , September 29 2026
Breaking News

1984 सिख विरोधी दंगों पर पंजाब में फिर सियासत तेज, AAP ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, तरुण चुघ का घर घेरा

अमृतसर, (PNL): पंजाब में मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अमृतसर में हाथी गेट स्थित राज्यसभा सांसद एवं BJP नेता तरुण चुघ के आवास के बाहर AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले को लेकर BJP से जवाब मांगा।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में BJP के तीन सांसदों के शामिल होने से कई सवाल खड़े हुए हैं।

AAP नेताओं का कहना है कि BJP को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और पंजाब तथा सिख समुदाय के सामने जवाब देना चाहिए।

अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से AAP विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने BJP पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 1984 में दिल्ली में हुए सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराया गया था और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे व्यक्ति के अंतिम संस्कार में BJP सांसदों की मौजूदगी को लेकर पार्टी का क्या रुख है। अजय गुप्ता ने कहा कि BJP को स्पष्ट करना चाहिए कि वह सिख समुदाय के साथ खड़ी है या उन लोगों के साथ, जिन पर सिखों की हत्या और परिवारों को उजाड़ने के गंभीर आरोप लगे थे।

वहीं AAP विधायक जीवनजोत कौर ने भी BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का पंजाब विरोधी चेहरा समय-समय पर सामने आता रहा है। उन्होंने कहा कि AAP सिर्फ इतना जानना चाहती है कि BJP आखिर 1984 के सिख विरोधी दंगों के मुद्दे पर किसके साथ खड़ी है।

AAP नेताओं ने कहा कि 1984 के मामलों से जुड़े लोगों और घटनाक्रम को लेकर BJP को अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट करना चाहिए। इसी मांग को लेकर मंगलवार को पंजाब में AAP कार्यकर्ताओं ने BJP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!