Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब के इन छह जिलों में सुबह से हो रही बारिश, 24 जुलाई तक यलो अलर्ट, पंडोह डैम से पानी छोड़ा, ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

मौसम डेस्क, (PNL) : पंजाब के जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर समेत 6 जिलों में आज (22 जुलाई) सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से पंजाब में 24 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, लुधियाना, मोगा, जालंधर और शहीद भगत सिंह नगर में मध्यम बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश का असर अब पंजाब के डैमों पर भी दिख रहा है। सोमवार को पंडोह डैम के 5 गेट खोले गए। बीबीएमबी प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए डैम से 42 हजार क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा गया। डैम का जलस्तर लगभग 2920 फीट रिकॉर्ड किया गया, जो अभी खतरे के निशान 2941 फुट से काफी नीचे है। पंडोह डैम के पांचों गेट खुलने के बाद ब्यास नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में बीबीएमबी प्रबंधन ने लोगों से ब्यास नदी की ओर न जाने की अपील की है।

पंजाब के अधिकतर जिलों में सोमवार को बारिश देखने को मिली। इसके बाद औसत अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36°C बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, होशियारपुर में 96 मीमी, लुधियाना में 10.6 मिमी, पठानकोट में 17 मिमी, मोहाली में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!