Thursday , September 10 2026
Breaking News

करप्शन के खिलाफ मान सरकार का बड़ा एक्शन, नायब तहसीलदार हर्ष गर्ग को किया सस्पेंड, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : करप्शन के खिलाफ मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। मोहाली एसएएस नगर के जॉइंट सब रजिस्ट्रार-2 के पद पर कार्यरत नायब तहसीलदार हर्ष गर्ग को तत्काल प्रभाव से सेवा से सस्पेंड कर दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व अनुराग वर्मा ने इस संदर्भ में लिखित आदेश जारी किए। नौकरी से जब तक नायब तहसीलदार सस्पेंड रहेंगे, उन्हें पंजाब सिविल सर्विस रुल्स के तहत गुजारा भत्ता दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सस्पेंड नायब तहसीलदार हर्ष गर्ग के खिलाफ डिप्टी कमिश्नर को रजिस्ट्री के एवज में पैसों की मांग करने के आरोप संबंध शिकायत आई थी। इस शिकायत पर एसीएस ने कार्रवाई की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 12 सितंबर को लोकल हॉलिडे:गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बंद रहेंगे दफ्तर-संस्थान, अधिसूचना जारी

अमृतसर , (PNL) : पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को …

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!