Sunday , July 12 2026
Breaking News

राहुल गांधी को गुरुद्वारे में सिरोपा पहनाने पर विवाद, SGPC प्रधान बोले-यह सम्मान सिर्फ महापुरुषों के लिए, एक्शन होगा

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में 15 सितंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें बाबा बुड्डा साहिब जी के गुरुद्वारा साहिब और श्री दरबार साहिब में प्रबंधकों ने सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।

सिरोपा देने के बाद विवाद खड़ा हो गया। विभिन्न सिख जत्थेबंदियों ने इस पर SGPC के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई। मामले के SGPC के ध्यान में आने पर उन्होंने इस पर नोटिस लिया है।

सिख महापुरुषों को ही सिरोपा देने की अनुमति

SGPC ने मामले को लेकर बीती रात प्रेस नोट जारी किया। प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

धामी ने बताया कि SGPC की अंतरिम कमेटी ने पहले ही फैसला किया था कि गुरुद्वारा साहिबान के दरबार में केवल धार्मिक हस्तियों, रागी सिंहों और सिख महापुरुषों को ही सिरोपा देने की अनुमति है। किसी अन्य विशेष व्यक्ति को यह सम्मान देने पर पाबंदी है।

गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब में हुई घटना की जांच जारी है। प्रधान एडवोकेट धामी ने कहा कि जल्द ही पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी और यदि कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धामी ने यह भी कहा कि सिखों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता और गांधी परिवार के सदस्य राहुल गांधी को गुरुद्वारा साहिब से सिरोपा देना किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। यह सिख मर्यादा और परंपराओं के खिलाफ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!