Friday , October 2 2026
Breaking News

11वीं यूके राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप कार्डिफ़ में शानदार ढंग से हुई संपन्न – वेल्स में पहली बार आयोजित : सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी

चंडीगढ़, (PNL) : गत्तका फेडरेशन यूके द्वारा कार्डिफ़, वेल्स में आयोजित यूके की ग्यारवीं राष्ट्रीय गत्तका चैंपियनशिप बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई जिसमें सात प्रमुख गत्तका अखाड़ों के खिलाड़ियों ने मुकाबलों के दौरान अपनी जंगी कलाओं के दांव-पेंचों से दर्शकों का मन मोह लिया।

गुरुद्वारा साहिब वेल्स और वहाँ की संगत के सहयोग से आयोजित इस वार्षिक चैंपियनशिप का उद्घाटन विश्व गत्तका फेडरेशन और नेशनल गत्तका एसोसीएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने सिलोह हलके से संसद सदस्य व गत्तका फेडरेशन यूके के प्रधान तनमनजीत सिंह ढेसी जगबीर सिंह जग्गा चक्कर, अध्यक्ष वेल्स कबड्डी क्लब, जसपाल सिंह ढेसी और केवल सिंह रंधावा हवेली होटल पंटिकन की उपस्थिति में किया।

परिणामों की घोषणा करते हुए हाउस ऑफ कॉमन्स की उच्च ताकती रक्षा कमेटी के चेयरमैन ढेसी ने कहा कि ब्रिटेन की युवा पीढ़ी द्वारा गत्तका खेल प्रति बढ़ती दिलचस्पी सराहनीय कदम है और अगले साल और भी खिलाड़ियों को आकर्षित किया जाएगा।

इस चैंपियनशिप में सारे मुकाबले फरी-सोटी (व्यक्तिगत) वर्ग में ही खेले गए। उम्र वर्ग 14 साल से कम के मुकाबलों में अकाली फूला सिंह गत्तका अखाड़ा कोवेन्ट्री की रूप कौर ने अपने ही अखाड़े की गत्तकेबाज मनरूप कौर को हराकर पहला स्थान हासिल किया। बाबा बंदा सिंह गत्तका अखाड़ा ग्रेवजेंड की रिहाना कौर तीसरे स्थान पर रही।
इसी तरह 17 साल से कम उम्र वर्ग के लड़कों के मुकाबलों में बाबा फतेह सिंह गत्तका अखाड़ा वूलविच के नवजोत सिंह ने अपने ही अखाड़े के खिलाड़ी जशन सिंह को हराकर पहला स्थान हासिल किया।

इसी वर्ग में कोवेन्ट्री से अकाली फूला सिंह गत्तका अखाड़े के धर्म सिंह और तेजवीर सिंह ने साझा रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 18 साल से अधिक उम्र के मुकाबलों में जंगी हॉर्सिज क्लब वुल्वरहैम्पटन के गत्तकेबाज गुरदीप सिंह ने बाबा बंदा सिंह गत्तका अखाड़ा ग्रेवजेंड के कुलदीप सिंह को हराकर पहला स्थान हासिल किया। इस मुकाबले में तीसरा स्थान बाबा मित्त सिंह गत्तका अखाड़ा वुल्वरहैम्पटन के अनमोलदीप सिंह और निहाल सिंह ने साझा रूप से हासिल किया।

सारे विजेता खिलाड़ियों को तगमे और सम्मान चिन्ह दिए गए जबकि गतका अखाड़ों की अधिकतम भागीदारी को प्रोत्साहित करने और प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करने को लेकर गत्तका फेडरेशन यूके द्वारा सभी प्रतिभागी गत्तका अखाड़ों को हजार-हजार पाउंड की नकद सहायता राशि प्रदान की गई।

इस मौके संबोधन करते हुए हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि संसद सदस्य ढेसी द्वारा वर्ष 2013 से यूके में लगातार गत्तका टूर्नामेंट करवाए जा रहे हैं और उनके द्वारा इस खेल के प्रचार-प्रसार हेतु की जा रही सेवा काबिल-ए-तारीफ है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि विश्व गत्तका फेडरेशन और नेशनल गत्तका एसोसीएशन द्वारा गत्तका फेडरेशन यूके को हर संभव सहयोग जारी रहेगा। अपने संबोधन में तनमनजीत सिंह ढेसी ने सारे विजेताओं, स्वयंसेवकों और भाग लेने वालों को बधाई देते हुए स्वांजी और कार्डिफ की गुरद्वारा प्रबंधक कमेटियों व संगतों का विशेष धन्यवाद किया जिनके सहयोग से यह टूर्नामेंट कामयाब हुआ।

इस मौके अन्य से अलावा हरमन सिंह जोहल, महासचिव गत्तका फेडरेशन यूके, खुशवंत सिंह, जीत सिंह अरोड़ा स्वांजी गुरुद्वारा कमेटी, संगत सिंह गरीब कार्डिफ गुरुद्वारा कमेटी, कुलदीप सिंह पड्डा, तरजीत सिंह संधू, राज बाजवा, गुरनाम निज्जर, जीतपाल सिद्धू, परमिंदर सुजापुर, रणधीर रंधावा, बलबीर बराड़, साहिब सिंह ढेसी, तारन सिंह निहंग कार्डिफ, मनप्रीत सिंह बधनी कलां, अकाली चैनल की टीम, अमनप्रीत सिंह सिख चैनल, अमनजीत सिंह खहीरा जन शक्ति न्यूज़ और सूजापुर आदि उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!