Tuesday , March 31 2026
Breaking News

बड़ी खबर : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, ये है पूरा मामला

नई दिल्ली, (PNL) : वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के 300 सांसद सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाल रहे थे। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसद मौजूद थे।

विपक्षी सांसद वोटर वैरिफिकेशन ( SIR) प्रक्रिया ‘वापस लो’, ‘वापस लो’ के नारे लगाते देखे गए। इससे पहले दोनों सदनों में इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ और कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी।

मार्च संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ। सांसदों के हाथों में ‘वोट बचाओ’ के बैनर थे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इंडिया ब्लॉक ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी है, इसलिए इलेक्शन कमीशन जाने से पहले ही मार्च को परिवहन भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।

बाद में अखिलेश ने बैरिकेडिंग फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश की। जब सांसदों को आगे नहीं जाने दिया गया तो वे जमीन पर बैठ गए। प्रियंका, डिंपल समेत कई सांसद ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाते दिखे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे राहुल-प्रिसंका समेत सभी सांसदों को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस इन्हें 2 बसों में बैठाकर कहां ले जा रही है, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होशियारपुर में माहौल तनावपूर्ण: हथौड़े से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी:खालिस्तानी आतंकी ने VIDEO जारी किया

होशियारपुर  (PNL) :  होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!