Tuesday , October 20 2026
Breaking News

पंजाब सरकार ने 504 पटवारियों को बांटे नियुक्ति पत्र, अब रजिस्ट्री क्लर्कों का होगा ट्रांसफर, नहीं सुनी जाएगी सिफारिश, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने आज मिशन रोजगार के तहत 504 नए पटवारियों को नियुक्ति पत्र दिए। इन सभी की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें उन्हें नई और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई है। अब ये पटवारी सीधे अपने-अपने क्षेत्र में काम शुरू करेंगे। नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि पहले लोग पटवारियों से डरते थे, लेकिन सरकार ने काम को साफ और पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने नए पटवारियों को सलाह दी कि वे जहां भी काम करने गए हैं, वहीं पर पूरी लगन से काम करें। अगर उन्हें छह महीने बाद मन हो तो ट्रांसफर भी हो सकेगा। उन्होंने पुराने पटवारियों से दूर रहने और ईमानदारी से काम करने की भी हिदायत दी। इस मौके पर विभाग के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने युवाओं से कहा कि अब गांवों में आप ही सरकार हैं, इसलिए अपने काम को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करें।

रजिस्ट्री कलर्कों की भी ट्रांसफर प्रक्रिया होगी मुंडिया ने कहा कि तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की दूर-दूर तक ट्रांसफर इसलिए की गई, क्योंकि वे कॉलोनाइजर्स से जुड़े हुए थे और इससे आम लोग परेशान हो रहे थे। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ये जरूरी कदम उठाया गया है। इसी तरह अब रजिस्ट्री क्लर्कों के भ्रष्टाचार के नेटवर्क को तोड़ने के लिए भी ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

उन्होंने नए पटवारियों को ये सलाह भी दी कि जितना वेतन मिलता है, उसी में परिवार का खर्च चलाएं। इससे परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। सरकार का दावा मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार 2022 में सत्ता में आई थी। इसकी पांच प्रमुख गारंटियों में सरकारी नौकरी भी शामिल थी। सरकार का दावा है कि अब तक 55,000 लोगों को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा चुकी है, और इसमें किसी भी तरह की सिफारिश का स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि पहले सरकारी नौकरियां चुनाव से छह महीने पहले दी जाती थीं, जबकि अब यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!