Monday , August 31 2026
Breaking News

Jalandhar में पुलिस प्रशासन पर खड़े हुए सवाल, जानें क्या है मामला

जालंधर ,(PNL) : जालंधर के कोट बाबा दीप सिंह नगर में बाइक सवार 3 बदमाशों ने कार सवार पर हमला किया गया। बदमाशों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की जिसके बाद कार सवार ने अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर से फायर कर दिए और आरोपी वहां से फरार हो गए। इस मामले में कार सवार द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर का गलत तरीके से प्रयोग करने और पुलिस को शिकायत देने से इंकार करने का मामला सामने आया है।

बता दें कि कार बाजार के मालिक ने हमलावरों को डराने के लिए हवा में एक गोली चलाई इसके बाद उसने गली में सीधा गोलियां चला दी। इस घटना की वीडियो खूब वायरल हो रही है। वहीं अगर इस दौरान राहगीर गली में होता तो उसे गोली लग सकती थी। इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है क्योंकि थाना आठ के प्रभारी ने अपना पल्ला झाड़ लिया कि अभी कोई शिकायत नहीं आई है। गली में सरेआम गोलियां चलाने वाले व्यक्ति का रिवाल्वर कब्जे में लेने की जगह पुलिसकर्मी का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही बयान आएंगे उसके आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!